सारंगढ

कान दर्द से परेशान था व्यक्ति, सारंगढ़ अंचल के सुप्रशिद्ध डॉक्टर अनुप अग्रवाल ने मरीज के एक कान से निकाले 28 कीड़े…

सारंगढ़। कान के दर्द से परेशान एक मरीज और उसके परिजन उस समय हैरान रह गए जब डॉक्टर ने उसके कान से 28 कीड़े निकाले।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 दिवस पहले मरीज को उसके परिजन सारंगढ़ स्थित माँ दुर्गा क्लिनिक के ENT विशेषज्ञ डॉक्टर अनुप अग्रवाल के पास लेकर पहुंचे तो कान में कीड़े होने की बात पता चली। मरीज को कुछ दिनों से कान मे दर्द था, जिसका इलाज वो लोकल डॉक्टर एक करा रहे थे। राहत ना मिलने की स्थिति मे उन्हे सारंगढ़ मे कान के स्पेशलिस्ट डॉक्टर उपलब्ध होने की जानकारी प्राप्त हुवी, तब वो डॉक्टर अनुप अग्रवाल के पास
इलाज हेतु सारंगढ़ मां दुर्गा क्लिनिक पहुंचे।
डॉक्टर के मुताबिक मरीज के कान में पिछले 5-7 दिन से दर्द हो रहा था और कान से खुन भी निकल रहा था। जब उसका परीक्षण किया तो कान के भीतर कीड़े दिखाई दिए।इन्हें मेडिकल साइंस की भाषा में मेगाट्स (meggots) कहते हैं। तब डॉक्टर अनुप अग्रवाल ने तुरंत मरीज के कान से कीड़े निकाले। एक कीड़े निकालने के पश्चात धीरे धीरे जब 28 कीड़े निकले तो ये देखकर मरीज के साथ परिजन भी हैरान रह गये।
डॉक्टर अनुप अग्रवाल के मुताबिक
ये कीड़े बेहद खतरनाक होते हैं। यदि समय रहते इन्हें बाहर ना निकाला जाए तो ये कीड़े कान से होते हुए दिमाग में पहुंच जाते हैं और पूरा दिमाग चट कर जाते हैं। और ये कीड़े मरीज के कान के पर्दे को खा चुके थे। अगर इलाज में देर होने पर कीड़े मरीज के दिमाग खा जाते, जिससे उसकी जान भी जा सकती थी. समय पर इलाज मिलने पर मरीज और उसके परिजनों ने डॉक्टर अनुप अग्रवाल को धन्यवाद दिया।
डॉक्टर अनुप अग्रवाल के मुताबिक
ज्यादातर लोग कान में दर्द की शिकायत को अनसुना कर देते हैं। लेकिन इस लापरवाही से जान पर बन सकती है। जागरूकता के अभाव में लोग कान की समस्या को बहुत हल्के में लेते हैं.

नाक या कान में कोई मक्खी, मच्छर गलती से चला जाये तो ये कीड़े अपना लार्वा तेजी से इन जगहों पर छोड़कर मर जाते हैं लेकिन लार्वा से उत्पन्न सैकड़ों कीड़े आपके लिए परेशानी का बन सकते हैं। ये बीमारी साफ सफाई से ना रहने, डाईबेटिक पेसेंट,गंडे पानी मे नहाने इत्यादि से भी फैलती है।

क्या बरतें सावधानी-

-मच्छरदानी लगाकर सोएं
-गंदगी वाले क्षेत्र में मुंह को ढकें
-नाक या कान में दिक्कत महसूस हो तो ENT चिकित्सक को दिखाएं
-मच्छर या मक्खी कान में जाए तो इसे हल्के में नहीं लें
-कान से खुद कीड़े न निकालें।

कीड़े पैदा होने पर लक्षण-

-नाक/KAAN से खून आना शुरू हो जाएगा
-नाक और आंख में दर्द होने लगेगा
-दर्द होने के साथ कम सुनाई देगा
-गाल में किसी कीड़े का काटना महसूस होगा
-उल्टियां आएंगीं और बार-बार दर्द होगा

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!