सारंगढ

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ०शिवकुमार डहरिया 10 दिसम्बर को पत्रकार कार्यशाला और कवि सम्मेलन मे पधारेंगे सारंगढ़….

सारंगढ़:-अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के तत्वाधान मे 10 दिसम्बर 2022 को पत्रकारों की कार्यशाला कार्यक्रम आयोजन होने जा रहा है, जिसके लिए सारंगढ़ इकाई के पत्रकार नरेश चौहान के तत्वाधान मे कोई कसर नही छोड़ रहे हैँ। उक्त कार्यक्रम मे सुबह पत्रकार कार्यशाला और रात्रि मे कवि सम्मेलन का कार्यक्रम रखा गया है।जिसमे प्रख्यात कवि पद्मश्री डॉ. श्री सुरेंद्र दुबे जी के द्वारा पत्रकारों के साथ साथ प्रदेश के प्रशिद्ध कवि सिरकत करेंगे। दिवस मे पत्रकार कार्यशाला रखा गया है जिसमे अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा युवा कलमकारों को पत्रकारिता मे आने वाले मुलभुत समस्याओं और उनके समाधान ओर प्रकाश डाला जाएगा, तथा पत्रकार सुरक्षा कानून पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव डहरिया ने स्वीकार किया आमंत्रण –

10 दिसंबर को होने वाले पत्रकार कार्यशाला हेतु निमंत्रण देने गए अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के अध्यक्ष नरेश चौहान और साथियों ने श्री घनश्याम मनहर गुरुजी, श्री विनोद भारद्वाज (जिला पंचायत प्रतिनिधि) के मार्गदर्शन मे डॉ शिव कुमार डहरिया के कार्यालय मे मुलाक़ात की तथा सादर निमंत्रित किया, जिसे डॉ डहरिया ने सहर्ष स्वीकार किया तथा 10 दिसंबर को सारंगढ़ आने की बात कही। नगरीय प्रशासन मंत्री के सारंगढ़ आगमन से निश्चय ही पत्रकारों और आम नागरिकों मे उत्साह का माहौल व्याप्त होगा।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!