सारंगढ

थाना कोतवाली सारंगढ़ की कार्यवाही,सार्वजनिक जगह व अवैध चखना सेंटर में शराब पीने पिलाने वालों पर की गई कार्यवाही,9 लोगों को किया गिरफ्तार अवैध चखना सेंटरों पर जारी रहेगी कार्यवाही।

सारंगढ़ : पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा द्वारा सभी प्रकार के अवैध काम धंधो पर कड़ी कार्यवाही करने के दिशा निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिए हैं l जिसके परिपालन में थाना प्रभारी कोतवाली सारंगढ़ विजय चौधरी द्वारा आम रास्तों पर शराब खोरी करने की लगातार मिल रही शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए अभियान चलाकर सार्वजनिक जगहों व अवैध चखना सेंटरों में पीने पिलाने वालों पर कार्यवाही करते हुए 9 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जिनके विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर जुर्माने से दंडित करने हेतु न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
उक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक धनेश्वर उरांव, आरक्षक पुरुषोत्तम राठौर एवं आरक्षक मुकेश चंद्रा की सराहनीय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपीयों के नाम

  1. फूलसाय उरांव पिता नाथूराम उम्र 50 वर्ष निवासी कुशल नगर
  2. इमरान बैग पिता फरीद बैग उम्र 43 वर्ष निवासी डीपापारा
  3. प्रेमलाल उरांव पिता राम जी उम्र 45 वर्ष निवासी झरियापारा
  4. कमल पटेल पिता सत्यवादी उम्र 56 वर्ष निवासी सहसपानी थाना केडार
  5. छेदुलाल पिता मोहित लाल उम्र 65 वर्ष निवासी बरदुला थाना कोसिर
  6. आल्हा उरांव पिता मंगल उम्र 50 वर्ष निवासी सहसपानी थाना केडार
  7. भीम सिंह सीदार पिता हीरालाल उम्र 36 वर्ष निवासी तेंदुआ थाना सारंगढ़
  8. हेमसागर सिदार पिता मनोहर उम्र 34 वर्ष निवासी तेंदुआ थाना सारंगढ़
  9. घसिया उरांव पिता परसु उम्र 55 वर्ष निवासी सहस पानी थाना केडार

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!