रायगढ़

महागौरा गौरी एवं छत्तीसगढ़ी संस्कृति महोत्सव का बरगढ़ राज खरसिया में होगी कलाकारों की प्रस्तुति

रायगढ़:- छत्तीसगढ़ के खरसिया विधानसभा क्षेत्र के बरगढ़राज में महागौरा गौरी एवं छत्तीसगढ़ी संस्कृति महोत्सव का आगाज हुआ है। जहां महागौरा गौरी संस्कृति महोत्सव दिनांक 3 दिसंबर 2022 से 7 दिसंबर 2022 तक छत्तीसगढ़ के परंपरागत लोककला एवं संस्कृति महोत्सव की प्रस्तुति छत्तीसगढ़ के कलाकारों द्वारा दी जायेगी।गौरतलब है कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सहस्त्रबाहु जी के जयंती के उपलक्ष्य पर बरगढ़राज खरसिया में कार्यक्रम में प्रथम दिवस – 3 दिसंबर 2022 को महागौरी गौरी नृत्य महोत्सव , द्वितीय दिवस – 4 दीसंबर 2022 को पंथी नृत्य महोत्सव , तृतीय दिवस – 5 दिसंबर शौर्य रावत नृत्य महोत्सव , चतुर्थ दिवस – 6 दिसंबर 2022 कर्मा महोत्सव , पंचम दिवस – 7दिसंबर2022 को सुवा नृत्य महोत्सव की प्रस्तुति दी जावेगी। छत्तीसगढ़ के परंपरागत खेलो को भी खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को बरगढ़राज के मैदान खेलेंगे। जिसमे कबड्डी, खो-खो, फुगड़ी व रंगोली जैसे अन्य छत्तीसगढ़ी खेलो को शामिल किया गया है। उक्त कार्यक्रम को छ. ग. कलार महासभा, छत्तीसगढ़िया सर्व समाज महासंघ, समस्त सामाजिक संगठन एवं रायगढ़, कोरबा, सारंगढ़, सक्ति युवा साथीगण व मातृ शक्ति द्वारा आयोजित की जा रही हैं। जिसमें महागौरा गौरी एवं छत्तीसगढ़ी महोत्सव में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ वासियों को परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या आने का आमंत्रण कलार महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष व सर्व समाज महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विजय जायसवाल ने प्रार्थनीय आग्रह किया है। उक्त कार्यक्रम की जानकारी के लिए निम्न नंबरों पर संपर्क कर सकते है।

कार्यालय मोबा.93036 24 275, मोबा. 93 29025517, कमल पिंटू जायसवाल मोबा.7869197144 है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!