सारंगढ

गरीबों की खून पसीने की कमाई पर डाका डालता ग्राहक सेवा केंद्र कोसीर

सारंगढ़ बिलाईगढ़ :- नवीन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ बनते ही भ्रष्टाचारियों में भ्रष्टाचार करने की एक प्रकार से होड़ लग गई है, आज का विशेष समाचार – सूचना तंत्र से मिली जानकारी अनुसार सेंट्रल बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में लोगों के खाते से पैसा आहरण के एवज में प्रति हजार 10₹ लिया जा रहा है, 10 रुपए अतिरिक्त शुल्क लेने की जानकारी लेने के लिए ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से दूरभाष के माध्यम से जानकारी लेना चाहा। जिस पर सेंट्रल बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक ने पैसा आहरण व जमा करने पर अतिरिक्त शुल्क लेने की बात स्वीकार किया साथ ही कोसीर के सभी ग्राहक सेवा केंद्र में अतिरिक्त शुल्क लेने की बात भी कहा
नवीन जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ गठन होने के पश्चात ही भ्रष्टाचारियों में भ्रष्टाचार करने की होड़ सी लग गई है, इस संबंध में भ्रष्टाचार का एक नया मामला उजागर हो रहा है जहां खून पसीने की कमाई को जनता अपने खाते में जमा करके रखते हैं,उस खाते के निकासी एवं जमा करने पर प्रति हजार 10 रुपए के हिसाब से शुल्क लिए जाते हैं,इस विषय में संबंधित अधिकारी को इन ग्राहक सेवा केंद्र के ऊपर उचित कार्यवाही एवं इस विषय को गंभीरता पूर्वक संज्ञान में लेना चाहिए। क्या शासन प्रशासन के द्वारा या सेंट्रल बैंक के द्वारा उनको निर्देशित किया गया है कि वे ₹10 प्रति हजार के हिसाब से शुल्क ले सकते हैं या नहीं।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!