सरिया

प्रधान पाठक के कुकृत्य हुआ उजागर,ग्रामीणों का फूटा आक्रोश,आरोपी शिक्षक के विरुद्ध धारा 354 और पास्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध…

ग्रामीणों से जान बचाने कलयुगी शिक्षक स्कूल के कमरे में छुपा… सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस टीम के साथ उच्च अधिकारी , उच्च अधिकारियों द्वारा आरोपी के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही का आश्वासन के बाद ग्रामीण हुए शांत…!!

समझाइश के बाद कमरे में छुपे शिक्षक को सुरक्षित बाहर निकाल कर लिया अपनी कस्टडी में…!

सरिया :- जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के नवनिर्मित तहसील सरिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत तोरा के मिडिल स्कूल का प्रधान पाठक के द्वारा 7 वर्षीय बच्ची के साथ ” छेड़छाड़ ” का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है! प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिक बच्ची ने अपने परिजनों को प्रधान पाठक के कुकृत्य के संबंध में बताए जाने के बाद परिजनों के द्वारा गांव में सभा भी बुलाई गई थी जिसमें आरोपी प्रधान पाठक गजेंद्र प्रसाद को भी बुलाया गया था बैठक में आक्रोशित परिजन एवं ग्राम वासियों के द्वारा पहले प्रधान पाठक की जमकर मौके पर ही पिटाई की गई जिससे प्रधान पाठक ने ग्रामीणों से अपनी जान बचाकर स्कूल के कमरे में अपने आप को कैद कर लिया

सरिया पुलिस

कमरे में छुपे शिक्षक का ग्रामीणों के द्वारा खिड़की से मोबाइल अंदर डालकर प्रधान पाठक का फोटो वीडियो लिया जा रहा था । ग्रामीणों के द्वारा घटना की सूचना पाकर सरिया पुलिस तत्काल दलबल के साथ पहुंची और मौके पर पुलिस ने आरोपी प्रधान पाठक को स्कूल के कमरे से बाहर निकाल कर अपने कस्टडी में लिया। जैसे ही गाड़ी पर आरोपी को बैठाया गया मौके पर उपस्थित आक्रोशित ग्रामीणों के आरोपी शिक्षक पर हमलावर होने की कोशिश करते रहे । स्थानीय पुलिस की समझाइश पर ग्रामीणों का आक्रोश शांत नही हो रहा था जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए सरिया पुलिस के द्वारा उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया गया था ग्रामीणों में तनाव को बढ़ते देख मौके पर रात में ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पहुँचे और ग्रामीणों को समझाइश देते हुए आरोपी प्रधान पाठक के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया और ग्रामीणों के समक्ष ही स्कूल में छुपे प्रधान पाठक को तत्काल गिरफ्तार किया गया व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में पुलिस ने ग्रामीणों से आरोपी को सुरक्षित रात तकरीबन 12-1 बजे के आसपास सरिया थाना लेकर आई, वहीं आरोपी के विरुद्ध धारा 354 व पास्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्यवाही जारी है!

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण! कारगिल विजय दिवस पोस्टर मेकिंग व ड्रॉइंग प्रतियोगिता: टि्वंकल चौहान ने लहराया परचम, जीता प्रथम पुरस्...