सारंगढ

ग्राम पंचायत जिल्दी के भूतपूर्व सरपंच अविनाश वारे से एस बी एम हितग्राहियों के 172 नग शौचालय निर्माण की राशि 20.64 लाख गबन की गई राशि वसूली कर हितग्राहियों को भुगतान दिलाने के लिए ग्रामीणों ने सारंगढ़ कलेक्टर को सौपा ज्ञापन।

सारंगढ़:-ग्रामीणों के आरोप है कि ग्राम पंचायत जिल्दी के मूल निवासी एवं गरीबी रेखा के निचे जीवन यापन करने वाले परिवार के सदस्य है। स्वच्छ भारत निशन (एस0बी0एम0) के तहत प्रार्थीगणों के घरों में सुलभ शौचालय निर्माण हेतु 172 हितग्राहियों के लिये शासन द्वारा स्वीकृति उपरान्त ग्राम पंचायत के माध्यम से निर्माण व भुगतान कराये जाने हेतु राशि स्वीकृत की गई है। उक्त योजना मद की राशि को भूतपूर्व सरपंच अविनाश वारे के द्वारा रूपये 20.64 लाख रूपये फर्जी तरिके से आहरण कर गबन कर ली गई है, जिससे प्रार्थीगण अपने-अपने घरों में शौचालय निर्माण से वंचित हो गये हैं।

उक्त गवन की राशि वसूली हेतु अनुविभागीय अधिकारी एवं विहित प्राधिकारी पंचायत सारंगढ़ के प्रकरण क्रमांक-202011042700033 / अ- 89 / 2020-21 में (पक्षकार छ०ग० शासन ब ना अविनाश वारे) में पारित आदेश दिनांक 21/10/2022 के द्वारा वसूली हेतु आदेश पारित किया जाकर तीन बार अनावेदक के विरूद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी की जा चूकि है किन्तु वह अपने ज्येष्ठ भ्राता खुबचंद वारे जो कि वर्तमान में पुलिस अधिक्षक कार्यालय सारंगढ़ में उ.नि. (अ) के पद पर कार्यरत है, के सह एवं संरक्षण से फरारी होकर अपने आप को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे हम गरीबों को अपने शौचालय निर्माण में दिक्क्त व आर्थिक परेशानी हो रही है और इससे शासन की योजना भी फेल हो रही है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!