सारंगढ

छत्तीसगढ़ मे पहला इंटरनेशनल क्रिकेट मैच 21 जनवरी को रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह स्टेडियम मे।

इंडिया और न्यूजीलेंड के बीच इंटरनेशनल वंडे मेंच डे नाइट होगा।

(गोविन्द शर्मा की रिपोर्ट)

रायपुर:- छत्तीसगढ़ की राजधानी मे इंडिया,न्यूजीईलैंड के बीच पहला इंटरनेशनल मैच रायपुर के शहीद श्री वीरनारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम मे होने जा रहा है,21 जनवरी को होने वाले डे नाइट मैच को हजारों की संख्या मे छत्तीसगढ़ की जनता देखेगी ।

इस इंटरनेशनल मैच को छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की टीम सफल बनाने मे पुरी तैयारी के साथ कड़ी मेहनत कर रही है दर्शकों को किसी भी प्रकार की मैच के दौरान तकलीफ न हो इसके लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है पिछले 15 दिनों से अयोजन् को सफल बनाने टीम दिन रात मेहनत कर रही है ।

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के अध्यक्ष जुबिन शाह ने बताया कि छत्तीसगढ़ मे पहलीबार इस ग्राउंड मे इंटरनेशनल क्रिकेट मैच होने जा रहा है जिसकी खुशी भी है और बड़ी जिम्मेंदारी भी है जिसको सफल बनाने के लिए पुरी टीम दिन रात मेहनत कर रही है मैच देखने आने वाले दर्शकों को , खेलने वाली टीम को किसी भी प्रकार की कोई समस्या न हो उस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है सुरक्षा मे भी बहुत ध्यान दिया जारहा है ग्राउंड भी पुरी तरह मैच के लिए तैयार हो गया है ।

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के स्टेट सचिव मुकुल तिवारी ने कहा कि छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ छत्तीसगढ़
मे क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिये कार्य कर रही है और इस इंटरनेशनल मैच को छत्तीसगढ़ के रायपुर मे कराने का उच्च कमेटी का हम धन्यवाद ज्ञापित करते है और उन्होंने हमे मौका दिया कि हम इस आयोजन को सफल बना सके ,उन्होंने बताया कि ग्राउंड मे तैयारी जोरो से चल रही है दोनो टीम प्रेक्टिस भी करेगी,दर्शकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो उस पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है प्रशासन का हमे पुरा सहयोग भी मिल रहा है ।

शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम अंतराष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम है समय समय पर आने वाले इंडिया टीम मे खेलने वाले खिलाड़ियों ने इसकी बड़ी तारीफ की है इस स्टेडियम मे लगभग 65000 लोगो के बैठने की व्यवस्था है और ये देश के गिने चुने स्टेडियमों मे गिना जाता है। प्रशासन द्वारा इस स्टेडियम का रखरखाव किया जाता है इसके पहले इस स्टेडियम आई पी एल का मैच भी हो चुका है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!