Uncategorizedसारंगढ

पिहरा घाट पर जेसीबी से किया जा रहा हैं रेत का अवैध खनन बिना रॉयल्टी के उड़ान भर रहा हाइवा…

सारंगढ़:- सारंगढ़ जिला है खूब कमाओ नहीं है कोई रोक टोक ,नियम सिर्फ किसान ,बेरोजगार आमजन के लिए है माफियाओं के लिए नहीं इसलिए तो बिना रॉयल्टी पर्ची की रेत से भरी गाड़ियां खुलेआम सड़क पर दौड़ रही है आपको बता दे की सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के रेत घाट को लक्ष्मी के नाम से चर्चित ग्राम सरिया जहा एक नामी रेत ठेकेदार खूब मालामाल हो रहा , रेत का ठेका लेकर खूब रेत बेचते है करोड़ों रुपए का रेत बेच गया म दो जगहों का ठेका लेकर रॉयल्टी की चोरी करता है विभाग है अनजान या जानकार है अनजान विगत सालो से रेत माफिया कागजी ठेका मे ऐसा लीपा पोती कर रहा है कि बिना रॉयल्टी पर्ची के लखपति बन गए सरिया से बिना रॉयल्टी पर्ची के रेत भरकर गाड़ियां सारंगढ़ के अंतिम छोर तक भेज रहा कई थाना नाका से पार होकर बिना कागजात के रेत का परिवहन जोरो पर है अभी वर्तमान समय मे रेत का टेंडर ही नहीं हुआ लेकिन उसके बाद भी जेसीबी मशीन से पिहरा घाट से अवैध रेत का परिवहन कर रहा है ऐसा ही एक रेत से भरी गाड़ी सारंगढ़ से होते हुए सरसीवा की ओर जा रहा था जिससे जानकारी लेने पर पता चला कि पिहरा घाट से गाड़ी आ रहा है और केडार की ओर लेकर जा रहे , ड्राइवर ने बताया कि जेसीबी से लोड किया गया है कोई रॉयल्टी पर्ची नही है किसी प्रकार का कोई कागजात नहीं दिया है बिना रॉयल्टी पर्ची के ही रेत परिवहन कर रहा विभाग की आंखो मे धूल झोंककर खूब कमा रहा है , जिस घाट का टेंडर प्रक्रिया पूरा हुआ ही नहीं वहा से जेसीबी मशीन से खोदाई कर रेत बेचा जा रहा और सारा पैसा खुद की जेब मे डाल रहा

विभाग को गुमराह कर कमा रहे हैं महीने में लाखो रुपए…

विभाग की आंखो मे धूल झोंककर रेत माफिया अपनी तिजोरी भर रहे है सारंगढ़ जिला मे अभी भी खनिज विभाग नहीं बैठा है रायगढ़ से ही विभाग चल रहा जिसका फायदा खूब उठाया जा रहा कुछ लोग जेसीबी मशीन से कर रहे रेत की लोडिंग जिसकी भनक अभी तक किसी प्रशासनिक टीम को शायद नहीं लगा है जबकि नियम कहता है जेसीबी से रेत खनन नहीं करना है लेकिन चोरी छुपी से तो कुछ भी किया जा सकता है

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!