सारंगढ

लगातार होगा पुतला दहन – सुभाष जालान।

सारंगढ …..
आज दिनांक 9 मई को भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष जालान ने बताया कि आज से तीन दिनों तक लगातार प्रदेश सरकार का पुतला दहन व धरना कार्यक्रम किया जावेगा। सुभाष जालान द्वारा बताया गया कि प्रदेश में हुए 2000 करोड़ के शराब घोटाले के विरोध में प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार लगातार तीन दिनों तक पुतला दहन किया जाना है। इस क्रम में 9 मई को युवा मोर्चा व महिला मोर्चा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय सारंगढ भारत माता चौक में मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के साथ आबकारी मंत्री कवासी लखमा का पुतला जलाया जाना है। वहीं 10 तारीख को जिले के सभी 11 मंडलों में भुपेश बघेल व कवासी लखमा का पुतला दहन किया जावेगा तथा इसके पश्चात दिनांक 11 तारीख को जिला मुख्यालय में समस्त जिले के संगठन, मोर्चों व प्रकोष्ठों के अगुवाई में पुतला दहन सह एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाना है। प्रदेश में लूट खसोट की यह सरकार जल्द से जल्द जाने वाली है। 2000 करोड़ के शराब घोटाले को पूरा छत्तीसगढ़ देख व समझ रहा है। भले ही भुपेश बघेल जी इस घोटाला को मनगढ़न्त साबित करने में जुटे हुए हैं किंतु सत्य किसी से नही छिपता। पूरा प्रदेश इस सत्य को देख रहा है। पूरे प्रदेश में जुआ सट्टा और शराब की कालाबाजारी किसी से छिपी नही है। सुभाष जालान ने प्रेस के माध्यम से समस्त कार्यकर्ताओं को तीनों दिनों के इस विराट आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है। उक्त जानकारी प्रेस के माध्यम से भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मयूरेश केशरवानी द्वारा प्रदान की गई।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!