सारंगढ

सारंगढ़ में भाजपा को तगड़ा झटका,मनोज लहरे का बसपा प्रवेश

सारंगढ़-बिलाईगढ़। लगातार बढ़ते चुनावी तापमान में और इज़ाफ़ा हो गया, टिकट वितरण से नाराज़ भाजपा नेता मनोज लहरे ने सर्वप्रथम भाजपा से अपने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दिया उसके बाद बसपा के बड़े नेताओ के साथ भगवा गमछा उतार कर नीला गमछा डाल लिया।

ज़िला भाजपा में बिखराव के संकेत, कुछ लोगों पर मनमानी का आरोप

मनोज लहरे के इस्तीफ़े से संकेत साफ़ है की भाजपा में सब कुछ ठीक नही चल रहा है, टिकट वितरण के बाद से ही सारंगढ़ क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है जहां पर लोग चर्चा कर रहे है की सिर्फ़ जातिगत फेक्टर बताकर टिकट वितरण करना जीत का फ़ार्मूला कैसे हो सकता है। चर्चा का बाज़ार तो यहाँ तक गर्म है की लोगों को लग रहा भाजपा ने यह सौदाबाज़ी करके हार स्वीकार कर लिया है?
बहरहाल बदले समीकरण में ज़िला भाजपा के द्वारा टिकट के दावेदार और पाँच साल तक सक्रिय भूमिका में रहे नेताओ का कोई पूछ परख नही कर रही है तथा टिकट वितरण के टॉप फ़ाइव नेताओ को साइड कर दिया गया है, नाराज़गी का जानकारी होते हुए भी ज़िला भाजपा के द्वारा सब कुछ सही होने का रिपोर्ट प्रदेश आलाकमान को दिया जा रहा है, साथ ही ऐसे नेताओ को मनाने का भी कोशिस नही किया जा रहा है जो की भाजपा के चुनावी रणनीतिकार के नेतृत्व क्षमता पर प्रश्नचिन्ह लगता है।

मनोज लहरे के प्रवेश से बसपा को मिलेगा फ़ायदा

युवा नेता मनोज लहरे के बसपा प्रवेश को संजीवनी मिल गया है, बसपा में वैसे भी स्थानीय स्तर पर कोई बड़े चेहरे की कमी थी मनोज लहरे के बसपा में शामिल होने से बसपा मजबूत हुआ है तथा बसपा को मनोज लहरे का फ़ायदा मिलेगा।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!