सारंगढ

संकल्प पत्र के विषय में भाजपा ने किया प्रेस वार्ता

सारंगढ़– दिनांक 4 नवम्बर को प्रदेश भाजपा के निर्देशनुसार भाजपा जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के द्वारा भाजपा चुनाव कार्यालय केशरवानी भवन में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। उक्त वार्ता में धनबाद के विधायक राज सिन्हा, जिलाध्यक्ष सुभाष जालान, महामंत्री अजय गोपाल, प्रवक्ता अरविंद हरिप्रिया, उपाध्यक्ष अमित तिवारी और जिला मिडिया प्रभारी मयूरेश केशरवानी उपस्थित रहे। वार्ता के दौरान भाजपा के द्वारा घोषणा पत्र के संदर्भ में किये गए संकल्पों पर चर्चा की गई। सर्वप्रथम भाजपा प्रवक्ता अरविंद हरिप्रिया ने अपना उद्बोधन देकर पत्रकारों बंधुओं को विषयवस्तु की जानकारी प्रेषित की। उसके पश््चात भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष जालान ने पत्रकारों को संबोधित किया और संकल्प पत्र के विषय में पत्रकार भाईयों से संबोधन स्थापित किया।

सुभाष जालान ने संकल्प पत्र के बारे की जानकारी दी
भाजपा के जिलाध्यक्ष सुभाष जालान ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए भाजपा द्वारा जारी किये गए सकल्प पत्र के बारे में बात की तथा उन योजनाओं को विस्तार से समझाया। कृषक उन्नति योजना के तहत 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी 3100 रूपए में वहीं किसानों को एकमुश्त भुगतान की घोषणा भी की गई है तो वहीं हर पंचायत भवन में नगदी काउंटर लगाया जाएगा उसके साथ ही साथ पर्याप्त मात्रा में बारदाने की उपलब्धता भी भाजपा सरकार के द्वारा की जाएगी। महतारी वंदन योजना के तहत विवाहित महिलाओं को 12000 की र्वािर्षक वित्तीय सहायता सरकार के द्वारा की जाएगी। एक लाख रिक्त शासकीय पदों पर भर्ती भी जावेगी भर्ती में पारदर्शिता की भर्ती की जाएगी। प्रधानमंत्री आवास के बारे में भी बड़ी घोषणा की गई है प्रदेश में लंबित 18 लाख पीएम आवास में नगद राशि का आबंटन किया जाएगा वहीं साथ में दो साल के भीतर हर घर निर्मल जल योजना के लिए भी भाजपा सरकार प्रतिबद्ध होगी। सुभाष जालान ने बताया कि तेुंदपत्ता संग्रहण दर 5500 मानक प्रति बोरा और 4500 के आसपास बोनस का प्रावधान तथा चरण पादुका जैसे योजनाओं को पुनः प्रारंभ किया जाएगा। दिन दयाल उपाध्याय कृषि मजदुर कल्याण योजना के तहत भुमिहीन खेतीहर मजदुर को दस हजार रूपए प्रतिवर्ष देने का प्रावधान भी किया गया है। आयुष्मान भारत स्वस्थ्य छत्तीसगढ़ योजना के तहत 10 लाख रूपए तक के ईलाज की सुविधा भी दी गई है। साथ ही साथ 500 नए जन औषधि केन्द्र खोले जाएंगे। प्रदेश में सीजी पीएससी की परीक्षाएं युपीएससी की तर्ज पर होंगी। युवाओं को पचास प्रतिशत सब्सिडी के साथ ब्याज मुक्त ऋण की सुविधा भी देने जाने का प्रावधान संकल्प पत्र में किया गया है। नया रायपुर में 6 लाख रोजगार के अवसर युवाओं को भाजपा सरकार आने पर मिलेगा। बीपीएल परिवारों में बालिकाओं के जन्म पर 150000 रूपए का आश्वासन प्रमाण पत्र दिया जाएगा। गरीब परिवारों को मात्र 500 रूपए में सिलेण्डर दिये जाएगा। मासिक ट्रेवल में अलाउंस के रूप में डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर द्वारा कॉलेज के छात्र छात्राओं को आवागमन की सुविधा दी जाएगी। भ्रष्ट्राचार को लेकर जीरो टालरेंस की निती बनाई जाएगी। शक्ति पीठ परियोजना के द्वारा प्रदेश के प्रमुख 5 शक्तिपीठों को आपस में जोडने हेतु 1000 किमी की सड़क बनाई जावेगी। सबसे बडी बात जो घोषणा पत्र में है यह कि वर्ष 2016-17 और 17-18 खरीफ फसल धान का बकाया बोनस भी किसानों को मिलेगा। जिलाध्यक्ष सुभाष जालान ने इस घोषणा पत्र को प्रदेश वासियों के लिए शानदार घोषणा पत्र निरूपित किया।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!