सारंगढ

जोगी कांग्रेस की लड़ाई गरीबी से- अनामिका
ग्रामीणों को दी गई पार्टी के घोषणा पत्र की जानकारी

प्रेस रिपोर्टर जनाब खान की खबर

सरायपाली। विधानसभा चुनाव के लिए अब उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। सभी प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में जोर शोर से प्रचार प्रसार कर रहे हैं। बसना विधानसभा में इस बार भाजपा व कांग्रेस के साथ-साथ जनता कांग्रेस छ.ग. (जे) की प्रत्याशी श्रीमती डॉ अनामिका पाल भी जनसंपर्क कर अपने पक्ष में माहौल तैयार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इसी बीच जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत वे बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अजगरखार, पैता, सरकण्डा, रूपापाली, धामनघुटकुरी, भैंसाखुरी, चिपरीकोना, खोपला, पंड़कीपाली, शीतलपुर आदि ग्रामों में पहुंची और ग्रामीणों को पार्टी के रीति नीति से अवगत कराया।
उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए छ.ग. के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी के द्वारा प्रदेश में किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी और कहा कि दूसरी पार्टियां केवल वोट पाने के लिए लोक लुभावने वादे कर रहे हैं जबकि वास्तविकता क्या है सभी जानते हैं। उन्होंने कहा कि जोगी कांगे्रस की लड़ाई गरीबी से है और उन्होंने प्रदेश से गरीबी मिटाने का ठान लिया है। पार्टी के घोषणा पत्र के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जकांछ जे की सरकार बनने पर अनुसूचित जाति, जनजाति, अति पिछड़ा एवं आर्थिक रूप से कमजोर सभी वर्गों के परिवारों को 5 लाख रूपए, बेटी के जन्म पर 1 लाख व बेटी के शादी पर 1 लाख, आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों व पंजीकृ त बेरोजगार युवाओं को प्रतिमाह 3000 रूपए, वृद्धजनों को 4500 रूपए पेंशन, स्व सहायता समूह की महिलाओं का कर्जमाफ, 300 रूपए में घरेलु गैस सिलेण्डर, धान का समर्थन मूल्य 4000 रूपए प्रति क्विटल, बिजली पानी फ्री, किसान दुर्घटना 10 लाख रूपए बीमा, 15 वर्ष से काबिजवालों को पट्टा, कच्चे मकान वालों को 2 बेडरूम जोगी आवास, सरकारी व निजी संस्थानों में स्थानीय युवाओं को 95 प्रतिशत आरक्षण, दैनिक वेतन भोगियों एवं अनियमित कर्मचारियों का नियमितीकरण के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की भी जानकारी दी।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!