सारंगढ

मारुति सुजुकी सत्या ऑटोमोबाइल की दादागिरी चरम पर,पटवारी, आर आई के सामने ही कराते रहे काम

सारंगढ़ – सारंगढ़ में इन दिनों सत्या ऑटोमोबाइल मारुति सुजुकी सुर्खिया बटोर रहा है शासकीय भूमि को कब्जा कर पार्किंग स्थल बनाया जा रहा है आदर्श आचार संहिता में रातो रात शासकीय भूमि को कब्जा कर लिया गया ,
प्रशासन के द्वारा काम बंद करने के लिए कहा गया लेकिन सत्या ऑटोमोबाइल के कर्मचारियों ने एक न सुनी और बेख़ौफ़ होकर काम करते रहे उसके अगले दिन राजस्व निरीक्षक और पटवारी के मौजदूगी में भी एक बार काम बंद करने को कहा लेकिन कर्मचारी अपने मालिक का रौब मे अडे हुए है और उनके कहने पर सारा काम को निपटाया जा रहा है लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि राजस्व विभाग के अधिकारियो के निर्देश देने के बाद पटवारी और आरआई के द्वारा सुबह फिर से जाकर काम बंद करने को कहा तब भी एक ना सुना और अपने ही मनमर्जी चलाते हुए शासकीय भूमि को कब्जा कर पार्किंग बना दिया साहब की कब्जा करने के दिलेरी खूब है मानो किसी सरकारी जमीन पर नहीं खुद की निजी जमीन पर काम किया जा रहा इस तरह से काम कराते रहे अब देखना है ऐसे दादागिरी करने वाले मालिक के ऊपर क्या कार्यवाही करते है? क्या कब्जा को राजस्व विभाग बाहर कर पाएंगे? य फिर पार्किंग बना रहेगा ?

फसल कटने के बाद होगा सीमांकन –

मारुति सुजुकी सत्या ऑटोमोबाइल कोतरी शासकीय भूमि पर चल रहा कब्जा का जांच किया गया जिसमे पटवारी संतोष पटेल , आरआई दीपक पटेल की टीम के साथ मौका स्थल पर जांच किया गया जिसमे मौके पर ही उनके समक्ष जेसीबी मशीन से काम कराना और कब्जा करने की स्थिति पाया गया और तत्काल मे खेतो में फसल लगने की वजह से सीमांकन का काम पूर्ण नहीं किया जा सका इसलिए अपना जाच प्रतिवेदन बनाकर उसे अपने अधिकारी को देने की बात कही और जैसे ही फसल कटेगा और चुनाव खत्म होते ही जांच पूर्ण कर लिया जाएगा जिसकी पर निर्माण है सीमांकन होने पर टूट सकते है सभी अधिकारी कर्मचारी चुनाव में व्यस्त है चुनाव सम्पन्न होने के पश्चात नापे जाएंगे

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!