सारंगढ

भाजपा का बढ़ रहा लगातार जन आधार मयूरेश केसरवानी

सारंगढ़ – भारतीय जनता पार्टी के पार्षद वार्ड क्रमांक 4 एवं जिला मीडिया प्रभारी मयूरेश केशरवानी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि इन दिनों लगातार भाजपा प्रवेश का दौर चल रहा है कोसीर का क्षेत्र हो या बरमकेला का क्षेत्र हो या स्थानीय सारंगढ़ का क्षेत्र हो सभी स्थानों से लगातार भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली जा रही है यह कहीं ना कहीं वर्तमान सरकार के भ्रष्ट तंत्र से त्रस्त हुए लोग हैं व भारतीय जनता पार्टी के रीति और नीति से प्रभावित लोग हैं। इस चुनाव में निश्चित तौर पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। पूरे विधानसभा में अगर नजर डालें तो बहुत से ऐसे क्षेत्र हैं जहां पर छोटे-छोटे रूप में या बड़े समूह में भाजपा की सदस्यता ली जा रही है। कांग्रेस के नेता और कोसीर के युवा हस्ताक्षर यशवंत लहरे ने अपने 400 से अधिक साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है वह इस बात का परिचायक है कि अब जनता का मोह कांग्रेस से भंग हो चुका है जिसकी वजह से लोगों का रुझान भाजपा की ओर बढ़ता जा रहा है। वही लोग भारतीय जनता पार्टी के रीति और नीति से लगातार प्रभावित होते जा रहे हैं उन्हें देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के अगुवाई वाली भाजपा सरकार पर भरोसा है उन्हें इस बात पर भरोसा है कि देश में यदि कोई पार्टी गरीबों का कल्याण कर सकती है तो वह सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी है। लगातार भाजपा प्रवेश से कांग्रेस मैं खलबली मची हुई है

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!