सारंगढ

ग्राम पंचायत रेड़ा में भ्र्ष्टाचार की बाढ़,फर्जी वेंडर बना कर वित्त की राशि को किया गबन…?

सारंगढ़ – सारंगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत रेड़ा में लाखों रुपयों का हेरीफेरी व भ्रष्टाचार सरपंच के द्वारा किया गया है, सरपंच उनके खुद के रिश्तेदार को वेंडर बनाकर 14 वें व 15 वें वित्त की राशि को गबन करने की नियत से, सरपंच ने अपने घर वाले व रिश्तेदार को वेन्डर बता कर व फर्जी बिल लगाकर लाखों रूपये (राशि) गबन उनके द्वारा किया गया है। वही सूत्रों के मिली जानकारी के अनुसार लोगों ने ग्राम पंचायत में हो रहे भारी भ्रष्टाचार के आरोप ग्राम पंचायत सरपंच व सचिव पर लगाए हैं।

सरपंच द्वारा ग्राम पंचायत में किए गए कार्यों के निर्माण हेतु मटेरियल, मजदूरी सहित अन्य कार्यों का भुगतान के लिये सरपंच अपने रिश्तेदार को वेंडर बनाकर फर्जी बिल तैयार कर भुगतान कराए गये है। अगर इसकी जांच किया जाते तो निश्चित ही सरपंच दोषी पाया जाएगा। सरपंच के परिवार से कई लाखों रुपए के फर्जी बिल स्वेता के नाम से लगाकर मटेरियल या अन्य मदों से ग्राम पंचायत की राशियों का गबन किया गया है। सरपंच के इन फर्जी कार्यों में अधिकारियों का भी पूर्ण सहयोग रहता है?

क्योंकि सरपंच के परिवार को जनपद पंचायत के अधिकारी व इंजीनियर द्वारा नाजायज एवं अनुचित लाभ जानबूझकर पहुंचाया गया है। जबकि शासन के नियम में पंचायत राज व्यवस्था के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों के रिश्तेदार किसी भी प्रकार का लाभ वाला कार्य नही कर सकते है।

यह कहता है पंचायत राज अधिनियम एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 पर नजर डाले तो उक्त अधिनियम के पृष्ठ क्रमांक 189 में धारा 69 के अंतर्गत अध्याय 8 में इस बात का स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि त्रि-स्तरीय पंचायत राज व्यवस्था के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारी और जनप्रतिनिधियों के रिश्तेदार किसी भी प्रकार का लाभ वाला कार्य नहीं करेंगे। अधिनियम अंतर्गत धारा 40 में ऐसा करने पर जो प्रावधान दिये गये हैं, उसमें शासकीय सेवकों व जनप्रतिनिधियों को पद से पृथक करने के अलावा राशि की वसूली के साथ चुने हुए प्रतिनिधियों को 6 वर्ष के लिए चुनाव लडने से वंचित करने के प्रावधान हैं।

ग्राम पंचायत रेड़ा में डबरी साफ सफाई के लिए 48000 रूपये संस्कार ट्रेडर्स के नाम से बिल लगाकर राशि अहारण किया है,वहीँ सोचने वाली बात यह भी है की संस्कार ट्रेडर्स डबरी में क्या साफ सफाई का कार्य किया है?

शंकर ट्रेडर्स

पंचायत भवन रख रखाव के लिए स्वेता के नाम पर 55000 रूपये का फर्जी बिल लगाया गया है। अभी तक के स्थिति में किसी पंचायत में रखरखाव के लिए राशि आहरण नहीं किया गया होगा?

इस लिस्ट में है कई फर्जी वेंडर हैं जिसके पास कोई फर्म नहीं है.।

यह समाचार जनहित के लिए प्रकाशन किया गया है

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!