सारंगढ

वेब कॉस्टिंग वाले मतदान केन्द्र में इंटरनेट लाइन का बटन बंद नहीं करें- डॉ.सिद्दीकी

मंडी परिसर में निर्वाचन सामग्री वितरण और वापसी की व्यवस्था के संबंध में हुई चर्चा

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 14 नवंबर 2023/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में निर्वाचन प्रोटोकॉल का अक्षरशः पालन करने हेतु नोडल अधिकारियों की बैठक लिया। बैठक में डॉ. सिद्दीकी ने निर्देश दिया है कि वेब कांस्टिंग वाले मतदान केन्द्र में संबंधित कोई भी कर्मचारी इंटरनेट से जुड़े किसी भी बटन को जब से वह शुरू किया गया है तब से लेकर मतदान समाप्ति के बाद तक बटन बंद नहीं करना है। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्र से जुड़े बीएलओ, कोटवार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सचिव, रोजगार सहायक आदि मुख्यालय में उपस्थित रहे।
बैठक में मंडी परिसर में सांउड-माइक, लाउडस्पीकर, पुलिस, पेयजल, शौचालय, बायोटायलेट, पार्किंग आदि के व्यवस्था के संबंध में चर्चा की गई। कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने निर्वाचन मुख्य केन्द्र (मंडी परिसर) में विद्युत और जनरेटर व्यवस्था के लिए प्रभारी अधिकारी श्री नरेन्द्र नायक को निर्देशित किया। इसके साथ ही साथ वेब कांस्टिंग वाले मतदान केन्द्र में विद्युत और जनरेटर व्यवस्था के लिए कहा। इसी प्रकार डॉ. सिद्दीकी ने मंडी परिसर में शौचालय की साफ-सफाई के लिए सीएमओ श्री राजेश पांडेय को, पेयजल के लिए पीएचई के अधिकारी कमल कंवर को, मेडिकल सुविधा के लिए सीएमएचओ डॉ. निराला को, पूरे परिसर में हो रहे गतिविधियों के फ्लैक्स प्रिंट के लिए नोडल अधिकारी श्री हरिशंकर चौहान और पीडल्यूडी के अधिकारी को निर्देशित किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर डॉ. निष्ठा पांडेय तिवारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश भारद्वाज, रिटर्निंग अधिकारी मोनिका वर्मा, डॉ. स्निग्धा तिवारी, डिप्टी कलेक्टर टी.आर. महेश्वरी, बी.एक्का आदि उपस्थित थे।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!