सारंगढ

फर्जी पंजीयनों पर होगा एफआईआर – कलेक्टर डॉ सिद्दीकी

कलेक्टर डॉ सिद्दीकी ने धान खरीदी की समीक्षा बैठक ली

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 25 नवंबर 2023/कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी ने जनपद जनपद पंचायत सारंगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष में धान खरीदी की समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर डॉ सिद्दीकी ने जिले के सभी सेवा सहकारी प्राथमिक समिति के प्रबंधक और ऑपरेटर को कहा कि फर्जी तरीके से किए गए पंजीयनो पर एफआईआर करें। शासन के नियम निर्देश अनुसार ही धान खरीदी करें। संयुक्त खाता के प्रकरणों में विवाद के निपटारे का समुचित निराकरण करें।

समीक्षा बैठक दो पाली में आयोजित किया गया। प्रथम पाली सुबह 11 बजे से 12 बजे तक सारंगढ़ और बरमकेला विकासखंड के समिति प्रबंधक और सभी ऑपरेटर शामिल हुए। इसी प्रकार दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक बिलाईगढ़ विकासखंड के समिति प्रबंधक और सभी ऑपरेटर इस बैठक में शामिल हुए। इस अवसर पर खाद्य अधिकारी चित्रकांत ध्रुव, सहायक पंजीयक व्यास नारायण साहू, सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार, जिला विपणन अधिकारी, उपसंचालक कृषि नोडल अधिकारी अपेक्स बैंक सभी खाद्य निरीक्षक सचिव, निरीक्षक, उप निरीक्षक, कृषि उपज मंडी बोर्ड आदि उपस्थित थे।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!