सारंगढ

भजन मेला लेंधरा में सरपंच प्रतिनिधि संतोष टंडन के साथ मार पिट करने वाले मेला समिति पर कोसिर थाना में हुआ शिकायत

सारंगढ़ – कोसिर थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत लेंधरा छोटे में बीते रात भजन मेला का समापन था जिसमे मेला में कुछ लोगों के द्वारा झगड़ा होने के बात सामने आई,वहीं मेला समिति के लोगों के द्वारा सरपंच प्रतिनिधि संतोष टंडन को बीते रात करीब 10 बजे बुला कर लेजाया गया, घटना स्थल में मौक़े पर संतोष टंडन के पहुंचते ही मेला समिति के लोगों के द्वारा अचानक सरपंच प्रतिनिधि संतोष टंडन के साथ मार पिट करना चालु कर दिया, किसी तरह संतोष टंडन अपने जान बचाते वहां से भाग निकला और आनन फानन में मार पिट का शिकायत संतोष टंडन के द्वारा कोसिर थाना में दर्ज कराया गया है, मेला समिति के लोगों के द्वारा सरपंच प्रतिनिधि संतोष टंडन से मार पिट करने की सुचना सुबह गांव वालों को मिला जिससे 24/01/2024 को सुबह गांव वालों ने पंचायत बुलाया, जहाँ मेला समिति को पंचायत में बुलाने पर उनके द्वारा नहीं आने की बात कही गई,

जिस पर संतोष टंडन के समर्थको ने कोसिर थाना में सुचना दिया, कोसिर पुलिस को सुचना मिलने पर मेला समिति के बदमाशों को कोसिर थाना ले जाया गया है
आपको बता दें संतोष टंडन का बड़े भजन मेला में अहम सहभागीता रहा हैं उनके द्वारा भजन मेला के लिए सभी विभागों से बोल कर हमेशा मेला स्थल पर रहकर,मेला समितियों के लिए सहयोग किया था, उसके बावजूद भी सभी प्रकार के सहयोग को भूलकर मेला समिति के द्वारा सहयोग करने वाले सरपंच प्रतिनिधि संतोष के साथ मार पीट किया गया,

संतोष टंडन के समर्थकों में भारी आक्रोश

वहीँ संतोष टंडन के साथ हुए मार पिट को देख कर उसके समर्थको में भारी आक्रोश हैं, सभी समर्थको का कहना हैं की अगर मेला समिति के ऊपर उचित कार्यवाही नहीं किया गया तो कोसिर थाना के घेराव एवं लेंधरा मार्ग को चक्का जाम किया जाएगा

शिकायत कॉपी

क्या कहते हैं कोसिर थाना प्रभारी

संतोष टंडन के द्वारा बीते रात मेला समिति के खिलाफ शिकायत दिया गया हैं शिकायत मिलने पर मेला समिति को पूछताछ के थाना बुलाया गया हैं जांच के बाद उचित कार्रवाही किया जाएगा.।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण! कारगिल विजय दिवस पोस्टर मेकिंग व ड्रॉइंग प्रतियोगिता: टि्वंकल चौहान ने लहराया परचम, जीता प्रथम पुरस्...