सारंगढ

सिस्टम ने सरपंच की कमर तोड डाले , गांव में विकास हुआ गोल,दो साल से अधिकारी लोगो के दफ़्तर में गुहार लगाकर घिस गई चप्पल,15वे वित्त की राशि होल्ड,गांव की मूलभूत सुविधाएं ठप्प – सरपंच

सारंगढ़ बिलाईगढ़ 16 अपैल 2024,  सरकार   पंचायतों की काम काजो में पारदर्शिता लाने  के लिए 15वे वित्त की लेन देन को डिजिटल जोड़े है, ताकि पैसे की बंदर भाट ना हो । लेकिन जितना पारदर्शिता है उतना जटिल भी है। जिससे आए दिन सरपंच लोग परेशान नजर आते है।
         पंचायतों की मूलभूत कार्य 15वे वित्त की राशि पर टिका होता  है। जिले के बिलाईगढ़ जनपद पंचायत के आधा दर्जन पंचायत की 15वे वित्त की डीएससी एक_एक  दो _दो साल से  होंल्ड है।  जिससे गांव की विकास सहित भूलभूत कार्य में ग्रहण लग गया है।  नावापारा  (ख) की सरपंच ज्योत कुंवर चौहान ने पत्रकारों को  अपनी दर्द बयां की है  और पत्रकारों को  बताया  कि मेरे पंचायत की 15वे वित्त की डीएससी 2 वर्ष से होल्ड है। जनपद से लेकर जिला कलेक्टर की दफ्तर की दो सालों से चक्कर लगाते लगाते  चप्पल घिस गए लेकिन आज पर्यंत तक डीएससी की समस्या का हल नहीं हो पायी है । इधर गांव में कुछ पंच सहित कुछ लोग 15वे वित्त की राशि हजम कर दिए है करके बदनाम करते है। लेकिन सरपंच की पीड़ा को एक सरपंच और जानकर लोग ही समझ  सकते है।
    गांव में विकास सहित कुछ मूलभूत कार्य घर और कर्ज की पैसे से किया हु। अब दुकानदार भी पंचायत की कार्य के लिए समान देने  से कतरा रहे है। 2 दो साल से बहुत परेशान हु , और  छोटी जाति होने के नाते भी गांव में लोगो का दंश झेल रही हूं ।
अधिकारियों से दो साल से आश्वाशन महज मिल रही है।
और सिस्टम ने मेरी कमर तोड डाले है, आज मैं बहुत पीड़ित हूं ।
       कलेक्टर ,जिला पंचायत सीईओ,जनपद सीईओ सहित तमाम अधिकारियों से गुहार है कि जल्द से जल्द मेरे पंचायत की डीएससी की समस्या निदान करे ताकि गांव की लोगो को मूलभूत सुविधाएं पहुंचाए जा सकें।
     जानकारी के मुताबिक जनपद पंचायत बिलाईगढ़ की बासउर्कुली, टाटा बिलासपुर , दुम्हानी , नवापारा (ख) की पंचायत की डीएससी होल्ड है । जिससे ग्राम पंचायत की विकास कार्य अवरुद्ध है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!