सारंगढ

कन्या शाला सारंगढ़ में आज 26 जून को होगा जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 26 जून 2024/नए शिक्षा सत्र में सभी शासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों के प्रवेश उत्सव के रूप में शालाओं का शुभारंभ आज 26 जून 2024 को होगा। जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव आयोजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगढ़ में शाम 4 बजे किया जाएगा। ज्ञातव्य है कि पूर्व में यह कार्यक्रम 18 जून को होना था, लेकिन भीषण गर्मी के कारण राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने इस तारीख को बदलकर आज 26 जून को किया है।

पालकों पर छत्तीसगढ़ी गीत ‘स्कूल जाबो’ का होगा असर : बढ़ेगा दाखिला संख्या

जिले में शाला प्रवेश उत्सव के लिए पूर्व में छत्तीसगढ़ी गीत ‘स्कूल जाबो’ का विमोचन भी किया जा चुका है, जिसका धूम शाला प्रवेश उत्सव के दिन रहेगा। सरकारी स्कूलों में बच्चों के प्रवेश को प्रोत्साहित करने और शासकीय योजनाओं कॉपी किताब, गणवेश, सायकिल, छात्रवृत्ति, हॉस्टल आदि सुविधाओ के लाभ दिलाने के उद्देश्य से इस गीत को तैयार किया गया है। प्रत्येक स्कूलों के प्रवेशोत्सव अवधि में छत्तीसगढ़ के सुदूर अंचल तक गीत के माध्यम से पालकों को स्कूलों में एडमिशन कराने का संदेश और आमंत्रण भेजा गया है। इस गीत को सुनकर और प्रेरित होकर वे अपने बच्चे का दाखिला सरकारी स्कूलों में करें। इस संबंध में डीईओ भगत ने बताया कि शिक्षकों द्वारा तैयार इस प्रवेश गीत के माध्यम से सरकारी स्कूलों में मिलने वाली सुविधाओं एवं शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मिलेगी। इन गीतों को सुनकर निश्चित रूप से बच्चे और पालक स्कूलों में अपने बच्चों को दाखिला दिलाने प्रेरित होंगे। ग्रामीण अंचल के बच्चों को यह भी मालूम नहीं होता कि स्कूल कब से खुल रहा है और स्कूलों में क्या-क्या सुविधा मिलती है। स्कूलों में मिलने वाली सुविधा और योजनाओं को गीतों में पिरोकर संगीत से सजाकर प्रस्तुत किया गया है। निश्चित रूप से गीत को सुन कर बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ने के लिए प्रोत्साहित होंगे।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!