सारंगढ

पीएम आवास पास कराने और किश्त के लिए दलाल किस्म के लोगों से बचें और रुपए नहीं दें : परियोजना निदेशक हरिशंकर चौहान।

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 6 सितम्बर  2024/जिले के निवासियों से आवास स्वीकृत कराने का झांसा देकर रुपए ठगने वाले सक्रिय दलाल, ठग से सतर्क रहने और रिश्वत के मामले में जिला ग्रामीण विकास प्रशासन योजना कार्यालय सारंगढ़ बिलाईगढ़ के परियोजना निदेशक हरिशंकर चौहान ने कहा कि जानकारी में आया है कि ग्राम पंचायतों में दलाल किस्म के लोग हितग्राहियो को आवास पास (स्वीकृत) कराने के नाम से पैसा ले ले रहे है। अतः सभी लोगो से अपील है कि जिन परिवार का नाम आवास की सूची में है और वह पात्र है, उनको आवास मिलेगा ही किसी को भी एक रुपये देने की जरूरत नही है।साथ ही यह भी बात आ रहीं है कि कुछ बाहरी लोग कॉल कर के सूची में नाम जुड़वा देंगे, कहकर रुपए की मांग कर रहे हैं।

परियोजना निदेशक चौहान ने आवास हितग्राहियों से अपील किया कि आवास स्वीकृति, किश्त की राशि ,(देने) जारी करने, किसी को भी रुपए नही देना है। सभी से आग्रह है ऐसे किसी भी दलाल किस्म के ठगी करने वाले कोई व्यक्ति वह चाहे कर्मचारी हो या अधिकारी या जनप्रतिनिधि या बाहरी व्यक्ति हो, उसे रुपए नहीं दें। पीएम आवास योजना पात्र परिवार को जरूर मिलेगा। केंद्र और राज्य सरकार इसके लिए पात्र परिवार को  किसी भी प्रकार रिश्वत के रूप में रुपए देने की जरूरत नहीं है। पीएम आवास योजना में शुल्क लेने का कोई प्रावधान नहीं है। यदि कोई व्यक्ति चाहे कर्मचारी हो या अधिकारी या जनप्रतिनिधि या बाहरी व्यक्ति इस प्रकार की बात करता है तो तुरंत अपने से संबंधित जनपद पंचायत को या जिला पंचायत सारंगढ़ बिलाईगढ को सूचित करें।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!