सारंगढ

ग्राम पंचायत पासीद में गुणवत्ताविहीन सीसी रोड निर्माण।

सारंगढ़ – ग्राम पंचायत पासीद में लाखों रुपए की लागत से सीमेंट कांक्रीट रोड बनाने का काम हुआ है। सीमेंट कांक्रीट रोड 8 इंच मोटाई के बनाया जाना था लेकिन ग्राम पंचायत एजेंसी ने ठेका प्रथा के द्वारा निर्माण करवाया गया है जिसे मनमानी ढंग से निजी लाभ हेतु निम्न स्तर मेटेरियल और गुणवत्ताविहीन सड़क निर्माण किया गया है किसी प्रकार का कोई माप दंड का उपयोग नहीं किया गया कहीं चार इंच तों कहीं 6 इंच मोटाई के रोड बनवा लिया। वहीं सीसी रोड बनाने के लिए बेस भी तैयार नहीं किया गया। समतल जमीन पर ही लगभग मोटाई का सीसी रोड निर्माण कराया गया है। बेस नहीं बनने से रोड की मजबूती नहीं बन पाई है । जिससे निर्माण के दौरान ही सीसी रोड में दरार आने लगेगा ।

वहीं अन्य ग्रामीणों ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि रोड निर्माण में सीमेंट से बना गुणवत्ताविहीन (घटिया) माल का उपयोग किया गया है । और बेस भी नहीं दिया गया व 4 इंच मटेरियल ही बिछाया गया है। इससे अंदेशा लगता है कि रोड पहली बारिश में ही बह जाएगा। सीसी रोड बनने के बाद व बनने के पहले पानी की तराई भी नहीं की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सीसी रोड बनाने के लिए पहले 4 इंच बेस तैयार किया जाना था। जिसके ऊपर 4 इंच मोटाई का सीमेंट कांक्रीट रोड बनना था। ताकि रोड गुणवत्तापूर्ण बने और लंबे समय तक लोगों को सुविधा मिल सके लेकिन बिना बेस के ही तीन इंच मोटाई का स्लैब बना हुआ है। जिससे निर्माण के दौरान ही रोड गुणवत्ताविहीन बनने के कारण उखड़ने ललेगा।

देखना यह है कि सब इंजिनियर इस गुणवत्ताविहीन 4इंच का बना सीसी रोड पर कितने रुपए का मूल्यांकन सत्यापन करता है।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!