सारंगढ

जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानो को किया गया प्रेरित

सारंगढ़:– किसानों को जैविक खेती के प्रति जागरूक करने के लिए शिवशक्ति एग्रीटेक लिमिटेड द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। संस्था ने हाल ही में सारंगढ़ क्षेत्र के ग्राम धुता में एक किसान संगोष्ठी का आयोजन किया। इस संगोष्ठी में संस्था के  कृषि अधिकारी आदित्य देहरी , राजेन्द्र चंद्रा ने किसानों को रासायनिक खादों के हानिकारक प्रभावों और जैविक खेती के फायदों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

देहरी जी ने किसानों को बताया कि रासायनिक खादों के अत्यधिक उपयोग से मिट्टी की उर्वरता कम होती है, पानी प्रदूषित होता है और फसलों में रसायनों की मात्रा बढ़ जाती है, जो मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। उन्होंने किसानों को जैविक खेती के माध्यम से स्वस्थ और सुरक्षित खाद्य उत्पादन करने के लिए प्रोत्साहित किया। जैविक खेती में रासायनिक खादों के स्थान पर जैविक खादों का उपयोग किया जाता है, जिससे मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है, पानी साफ रहता है और फसलों में पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ जाती है।
संगोष्ठी में उपस्थित किसानों ने जैविक खेती के बारे में उत्सुकता दिखाई और देहरी जी के द्वारा दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक सुना। किसानों ने जैविक खेती को अपनाने के लिए उत्साह व्यक्त किया और संस्था के द्वारा प्रदान की जा रही सहायता के लिए आभार व्यक्त किया।
संगोष्ठी में दुर्योधन, महेश्वर , भीमसेन, प्रमोद,भरत सहित कई अन्य किसान उपस्थित रहे। सभी किसानों ने इस संगोष्ठी को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!