सारंगढ

धान खरीदी प्रभारी डर से सहमा,अब तक धान उठाव मे नहीं आई तेजी।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ – धान खरीदी का महापर्व चला लेकिन उठाव का महापर्व कब आएगा लगभग डेढ़ महीने हो चुके धान खरीदी शुरू हुए जितनी तेजी से धान खरीदी की गई उतनी ही धीमी उठाव रहा सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले मे धान उठाव की स्थिति बत्तर है उठाव के नाम पर शायद जिला की गिनती सबसे धीमी जिला मे होगा पुरे जिले मे कुल 86 उपार्जन केंद्र है जहाँ धान खरीदी की बात करें तो लगभग सभी केन्द्रो ने अपनी कुल खरीदी से आधी यानि 50 प्रतिशत खरीदी कर चुके है लेकिन वही उठाव की प्रतिशत निकाला जाये तो अधिक से अधिक अवसतन 10 प्रतिशत होगा खबर निरिक्षण की टीम ने लगातार जिले के कई उपार्जन केंद्र मे जाकर खरीदी और उठाव के वस्तु स्थिति देखा जिसमे हैरान करने वाले आंकड़े निकले कई उपार्जन केंद्र है जहाँ 40 से 45 हजार क़्विंटल धान खरीदी किया जा चूका लेकिन उठाव सिर्फ 7 से 8 हजार क़्विंटल ही हुआ है तो कही 30 हजार खरीदी अकड़ा पार कर गया लेकिन उठाव 4 से 6 हजार, इसी तरह जिले के अधिकाश उपार्जन केंद्र है, जहाँ धान से फड भर चूका ना तो स्टेक करने की जगह और ना ही ख़रीदने की लेकिन उसके बाद भी समिति मजबूरियों की बोझ मे दबकर खरीदने को मजबूर है

उठाव नहीं होने से समिति मानसिक परेशान

अधिकांश समिति के कर्मचारी उठाव धीमी होने से परेशान चल रहे जहाँ किसानों से लिया धान सुकती मे वजन घट रहा और समिति को उसकी भरपाई करनी पड़ रही सिर्फ सुखती ही नहीं फटे बरदाने से भी काफ़ी परेशान चल रहे सुकती के बाद सबसे ज्यादा धान फटे बरदाने से हो रहे किसान से लेते वक्त गिर रहे फिर स्टेक लगाते और अब उठाव करते वक्त ट्रक मे लोड करने से लेकर मिल पहुंचने तक फटे बारदाने की मार झेलनी पड़ रही अगर ऐसा ही चलता रहा उठाव मे तेजी नहीं आई तो समिति 0 शोटेज करने की पसीने छूटने लगेंगे कई समिति कर्ज की बोझ मे डूब जायेगा हालांकि डी ओ तो कट रहे लेकिन उठाव करने कई मिलर कछुवे की चल पे है लेकिन उनकी भी एक मज़बूरी चल रही की बीते साल का धान अब तक उनके मिल मे जाम पड़ा है

उठाव तेज गति से होगा – कलेक्टर धर्मेश साहू

वही उठाव को लेकर सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के कलेक्टर धर्मेश साहू ने कहा की धान का उठाव शुरवात मे धीमा था लेकिन अब उठाव तेज गति से किया जायेगा हमारी ओर से लगातार उठाव को लेकर यथा संभव प्रयास किया जा रहा है मिलर भी उठाव कर रहे और साथ ही जिलों मे धान संग्रहण केंद्र भी है जिससे उठाव जारी है बहुत जल्द तेज गति से उठाव होगा

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!