सारंगढ

ग्राम पंचायत छिंद में गौ हत्या करने वाले 05 आरोपी पुलिस की गिरफ्त मे।

सारंगढ़ –  पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा, अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमति स्नेहिल साहू के द्वारा गौ हत्या पर रोकथाम हेतु लगातार निर्देशित किये जाने पर जिले के सयुंक्त टीम द्वारा गौ हत्या के आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।अप0क्रं0- 169/2025 धारा- 4,5,10 छ0ग0 कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 में जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम छिन्द डीपरापारा मे कुछ लोग गौ  हत्या कर मांस बेचने के लिए रखे हुए है सूचना तस्दीक हेतु पुलिस टीम रवाना होकर ग्राम छिन्द डिपरापारा अंतराम के खेत पहुचकर पुलिस टीम के द्वारा घेराबंदी कर आरोपीगण- 01. राजू मिरी पिता सुखरू मिरी उम्र 26 वर्ष 02. अर्जुन मिरी पिता छिनाउ मिरी उम्र 35 वर्ष 03. सुखरू मिरी पिता स्वं. कांशीराम मिरी उम्र 58 वर्ष 04 सुकचैन मिरी पिता स्वं. दयाराम मिरी उम्र 27 वर्ष 05. राधिका मिरी पति निर्मल मिरी उम्र 30 वर्ष साकिन छिन्द डीपरापारा थाना सांरगढ जो पुलिस को देख कर भाग रहे थे जिसे पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिनके कब्जे से  गौ मांस जप्त किया जाकर आरोपीगण को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
          उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली सारंगढ़ निरीक्षक कामिल हक, थाना सरसीवा प्रभारी राजेश चन्द्रवंशी,सायबर सेल प्रभारी सउनि मानिकपुरी,सउनि निलाकार सेठ, प्र0आर0 धनेश्वर उरावं, आर. भूपेन्द्र चन्द्रा एवं आर. दीपक मैत्री की संपूर्ण कार्यवाही में प्रमुख भूमिका रही।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!