इंदौर

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति मध्य्प्रदेश इकाई का इंदौर में प्रांतीय अधिवेशन हुआ सम्पन्न।

अधिवेशन मे पत्रकारों के बीच उठी पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग ।

इंदौर :- अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति मध्यप्रदेश के इकाई का प्रांतीय अधिवेशन इंदौर में सम्पन्न हुआ जिसमे 40 जिलों के पत्रकारों के साथ छत्तीसगढ़, गुजरात,बिहार,राजस्थान,मुंबई के राज्य इकाई के पदाधिकारीयो ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई सभी ने एक स्वर में मध्यप्रदेश के साथ पूरे भारत में पत्रकार सुरक्षा कानून लागु करने की मांग उठाई ।

पत्रकार अधिवेशन में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय संरक्षक शंकर पाण्डेय,राष्ट्रीय अध्यक्ष ज़िग्नेश कलावाडिया,महासचिव महफूज खान,उपाध्यक्ष राकेश परिहार ने सरस्वती वंदना के साथ पुजा करके अधिवेशन की शुरुआत की मध्य्प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र देव नरूला ने पत्रकारों से कहा की मध्य्प्रदेश में भी पत्रकार सुरक्षा कानून की लड़ाई तेज करनी है सरकार से अपना अधिकार सुरक्षा कानून देने की बात की। सरकार यदि इस ओर कदम नही उठती है तों प्रदेश में आंदोलन हर जिले में किया जायेगा । राष्ट्रीय अध्यक्ष ज़िग्नेश कलावाडिया ,राष्ट्रीय संरक्षक शंकर पाण्डेयजी ने केंद्र में बैठी मोदी सरकार से कहा संपूर्ण देश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागु करके देश के चौथे स्तभ को मजबूत करें ।

छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द शर्मा ने अपने उद्बबोधन में कहा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकार सुरक्षा कानून का ड्राफ्ट बना लिया है ओर जल्द ही छत्तीसगढ़ में जल्द सुरक्षा कानून लागु हो जायेगा इसी तरह मध्य्प्रदेश की सरकार को कहा की प्रदेश में सुरक्षा कानून लागु करें ।इसी तरह राष्ट्रीय महासचिव महफूज खान,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश परिहार,राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह, राष्ट्रीय सचिव बीरबल ,मनमोहन सिंह,संजय गोयल् ने भी एक स्वर में पत्रकार सुरक्षा कानून पूरे देश में लागु करने की मांग उठाई ।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!