कोरिया

स्वीप मतदाता जागरूकता के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

सरगुजा संभाग हेड ध्रुव जायसवाल

कोरिया 26 मार्च 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशन व मार्गदर्शन में आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत् निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 26 मार्च को विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-03 बैकुण्ठपुर अंतर्गत जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर सभा कक्ष में एनआरएलएम अंतर्गत पंजीकृत स्वयं सहायता समूह के सदस्यों की उपस्थिति में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर नवीन मतदाताओं का चिन्हांकन करने व मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित करने के शपथ दिलाया गया।
नवीन मतदाता चिन्हांकन व मतदाता सम्मान कार्यक्रम के कम में पंचायत स्तर पर चलाये जा रहे अभियान के तहत् स्वयं सहायता समूह के सदस्य चूंकि ग्राम पंचायत स्तर पर जमीनी स्तर पर कार्य करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक जुड़े हुए होते है अतः जिला प्रशासन के द्वारा मतदान हेतु जागरूकता का प्रभाव इनके माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति तक पहूचाया जा सकता है। मतदान हेतु जागरूकता कार्यक्रम के तहत् महिला समुह के सदस्यों के मध्य स्वीप के थीप पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन जैसे मेहंदी अथवा रंगोली प्रतियोगिता इत्यादि किया गया द्य जिला स्वीप समिति के द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु चलाये जा रहे विभिन्न कार्यकमों का मतदाताओं के मध्य सकारात्मक प्रभाव देखा जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, स्वीप नोडल श्री महेश शिवहरे व जनपद स्तर के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!