घरघोड़ा

घरघोड़ा ने फिर रचा स्वच्छता का इतिहास — मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित।

घरघोड़ा (रायगढ़) — स्वच्छता के प्रति जागरूकता और सामूहिक प्रयास के बल पर घरघोड़ा नगर ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में नगर पंचायतों की राष्ट्रीय रैंकिंग में 8वाँ स्थान हासिल कर जिले में टॉप-10 में जगह बनाई। लगातार तीसरे वर्ष 3 स्टार सिटी अवॉर्ड प्राप्त कर नगर ने प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई।

छत्तीसगढ़ के 192 नगरीय निकायों में से केवल 18 को यह सम्मान मिला, जिनमें रायगढ़ जिले से अकेला घरघोड़ा शामिल है। इस सफलता का श्रेय जागरूक नागरिकों और सफाई कर्मियों की निष्ठा को दिया गया। गीला-सूखा कचरा पृथक्करण, समय पर कचरा संग्रह और वार्ड-वार्ड सफाई अभियान ने निर्णायक भूमिका निभाई।

बिलासपुर में आयोजित स्वच्छता संगम में मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री ने नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष अमित त्रिपाठी, सीएमओ दीपिका भगत, सफाई प्रभारी प्रकाश कुर्रे, स्वच्छता दीदी सुखीलाल उरांव और टीम को अवॉर्ड और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने इसे “जनता की जागरूकता और कर्मियों की निष्ठा का परिणाम” बताया, जबकि उपाध्यक्ष अमित त्रिपाठी ने कहा कि “पाँच वर्षों की मेहनत और नई तकनीकों के इस्तेमाल” ने घरघोड़ा को यह उपलब्धि दिलाई।

सीएमओ दीपिका भगत ने कहा, “यह पुरस्कार जनता और सफाई कर्मियों की साझी जीत है, जिसे बरकरार रखना सभी की जिम्मेदारी है।”

रिपोर्टर – सुनील जोल्हे

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!