घरघोड़ा

घरघोड़ा में महर्षि कश्यप जयंती का भव्य आयोजन,रौनियार समाज की एकता और संस्कृति का सशक्त प्रदर्शन

घरघोड़ा (जिला रायगढ़, छत्तीसगढ़) में रौनियार समाज घरघोड़ा इकाई द्वारा महर्षि कश्यप जयंती का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में कर्मचारी भवन, जय स्तंभ परिसर में किया गया। यह कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि कश्यप जी के विधि-विधान से पूजन एवं वंदन के साथ हुआ। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान कर उनके अनुभव एवं आशीर्वचन प्राप्त किए गए, जिससे आयोजन को विशेष गरिमा मिली। बच्चों एवं युवाओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया और समाज की समृद्ध परंपरा, संस्कार एवं एकता का जीवंत प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया तथा जलपान एवं सामूहिक भोजन की व्यवस्था की गई।
समाज के सदस्यों के सहयोग, समर्पण एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। रौनियार समाज घरघोड़ा इकाई ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस सफल आयोजन हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।

रिपोर्ट – सुनील जोल्हे

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!