घरघोड़ा

नगर पंचायत घरघोड़ा में सीएमओ के नेतृत्व में मॉर्निंग विजिट, GVP प्वाइंट पर कार्रवाई।

घरघोड़ा, 02 अगस्त।
नगर पंचायत घरघोड़ा में मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दीपिका भगत के नेतृत्व में आज सुबह लैलूंगा रोड व्यावसायिक क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एक GVP (गंदगी युक्त स्थान) प्वाइंट पाया गया, जिस पर सफाई प्रभारी को तत्काल सफाई कराने एवं जुर्माना बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान सीएमओ द्वारा क्षेत्र के दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों को डोर-टू-डोर संपर्क कर गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग डस्टबिन में रखने, कचरा खुले में न फेंकने, रिक्शा में नियमित रूप से कचरा देने तथा यूज़र चार्ज (सेवा शुल्क)
समय पर जमा करने के लिए समझाइश दी गई। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना भी किया जाएगा।

इस मौके पर ARI श्री लखनलाल साहू,PIU श्री अमन गुप्ता,सफाई प्रभारी श्री प्रकाश कुर्रे,कर्मचारी श्री किशोर पटेल तथा स्वच्छता दीदी श्रीमती सुशीला उरांव भी उपस्थित रहे।

नगर पंचायत द्वारा इस तरह की नियमित मॉर्निंग विजिट से स्वच्छता कार्यों में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है।

रिपोर्टर – सुनील जोल्हे

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!