बिलाईगढ़

युवा कांग्रेस के नेता पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज, सरकारी नौकरी लगाने का दिया था झांसा

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दीपक टंडन ने अपनी ही पार्टी के कांग्रेस नेता जावेद खान पर धोखाधड़ी 420 मामला दर्ज की

बिलाईगढ़ – खाद्य विभाग में डाटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरी दिलाने के नाम पर सरसीवा निवासी युवा कांग्रेस नेता जावेद खान ने ठगी को अंजाम दिया। वही बिलाईगढ़ थाने में धोखाधड़ी 420 का मामला दर्ज किया गया है। ठगी व्यक्ति ने सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 1 लाख 93 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बिलाईगढ़ थाने में मिली जानकारी के मुताबिक नगर सरसीवा में रहने वाले युवा कांग्रेस नेता जावेद खान पिता इस्माईल खान जो की बेरोजगार युवा को सरकारी विभाग में राजनीतिक रसूख दिखाकर और सभी विभागों में अपनी ऊंची पहुंच बताकर अपने झांसे में लिया। और लाखों रुपये ले लिए।


पीड़ित दीपक टंडन ने इसकी शिकायत बिलाईगढ़ थाने में की है। पीड़ित जो की स्वयं पेशे से राजनीति में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर है। उन्होनें थाने में शिकायत की है कि मेरे मित्र मनीष चेलक ग्राम लुकापारा द्वारा 2 वर्ष पूर्व दिनांक 24/11/2022 से 21/12/2022 तक जावेद खान पिता इस्माईल खान साकिन सरसीवा को हमारे परिजनों का नौकरी लगाने के लिए 193000 (एक लाख तीरानवे हजार) रूपये दिये थे जिसमे 53000 (तीरपन हजार) फोन पे (ऑन लाईन) और 140000 (एक लाख चालीस हजार) कैश दिये थे लेकिन नौकरी दो वर्ष बाद भी नहीं लगा। जबकि जावेद खान द्वारा घर आकर 15 दिवस के भीतर खाद्य विभाग में कम्पयुटर ऑपरेटर की नौकरी का प्रलोभन दिया गया था। वही कांग्रेस नेता द्वारा पैसा वापस मांगने पर आज दूंगा कल ढुंगा कहते- कहते 2 सालों तक आश्वाशन देता रहा। उसके घर जाने पर गोल मोल जवाब दिया जाता है और धमकी पूर्वक बात करता है और अब ऐसी स्थिती आ गयी है फोन लगाने पर कोई जवाब नहीं देता और फोन बन्द कर देता है।सत्ता परिवर्तन के बाद पीड़ित ने रुपये वापसी की मांग की तो एक महीने में वापसी की बात कही। जावेद खान द्वारा अभी तक पैसा वापस नहीं दिया गया है।

कांग्रेस को आत्म चिंतन करने की है जरूरत – भाजयुमो

भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष नंदू साहू ने युवा कांग्रेस नेता जावेद खान पर धोखाधड़ी के आरोप में शिकायत सामने आने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले बड़े-बड़े वादे किए थे और छत्तीसगढ़ के भोले भाले युवाओं को सुनहरे सपने दिखाए थे। कांग्रेस की पूर्ववर्ती प्रदेश सरकार युवाओं से किए वादों को पूरा नहीं कर पाई है। नंदू साहू ने कहा कि युवा कांग्रेस के नेता पर नौकरी लगाने के नाम पर करीब एक लाख तीरानवे हजार रूपये लेने का आरोप लगा है। उन्होंने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग करते हुए कहा कि उचित कार्रवाई न होने और पीड़ित पक्ष को न्याय नहीं मिलने पर भाजयुमो उग्र आंदोलन करेगी।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!