मनेन्द्रगढ़

मास्टर ट्रेनर्स द्वारा मतदान दलों को दिया गया प्रशिक्षण।

सरगुजा संभाग हेड ध्रुव जायसवाल

मनेंद्रगढ़/27 मार्च 2024/  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी. राहुल वेंकट के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा निर्वाचन हेतु संत जोसेफ हायर सेकेन्ड्री स्कूल तेन्दूडांड में 750 तथा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनेन्द्रगढ़ में 300 प्रशिक्षणार्थियों को कुशल प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। दोनों केन्द्रों में प्रशिक्षणार्थियों को निर्वाचन की सम्पूर्ण प्रक्रिया से अवगत कराया गया। ईव्हीएम को चलाकर तथा सभी प्रकार की गतिविधियों से जोड़कर, व्यवहारिक अनुप्रयोगों के माध्यम से प्रक्रिया के सभी पक्षों को समाहित किया गया।
मास्टर ट्रेनर द्वारा मॉकपोल, मतदान के निर्धारित समयावधि, मतदान अधिकारियों के मतदान केन्द्र में पहुॅचने के पश्चात् सर्वप्रथम किए जाने वाले कार्यों के संबंध में जानकारी दी गयी। मतदान अधिकारियों से मॉकपोल के दौरान डाले जाने वाले न्यूनतम मतों की संख्या तथा मॉकपोल एवं मतदान के दौरान ईवीएम खराब होने की स्थिति में किए जाने वाले कार्य के संबंध में भी जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर द्वारा मतदान दल के अधिकारी कर्मचारियों को मतदान सामग्री प्राप्त करना, ईवीएम-कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट, व्हीव्हीपैट मशीन, लेखन सामग्री, मतदान के एक दिन पूर्व की तैयारी, मतदान केंद्र की व्यवस्था, मतदान के दिन मतदान प्रारंभ के पूर्व की तैयारी, मॉक पोल का आयोजन, ईव्हीएम मशीन को वास्तविक मतदान के लिए तैयार करना, नियत समय पर मतदान प्रारंभ करना, मतदान केन्द्र में प्रवेश के लिए अधिकृत व्यक्ति तथा पीठासीन अधिकारी की डायरी आदि की जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई।
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल सिदार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!