रायगढ़

तमनार पुलिस की बड़ी कार्यवाही दो पेशेवर बाइक चोरों को किया गिरफ्तार…..

टीआई तमनार के नेतृत्व में बाइक चोरों से चोरी की पांच मोटर सायकलें बरामद…

आरोपी जमानत पर छूटते ही बाइक चोरी में फिर से हो गया था सक्रिय….

रायगढ़/तमनार:-थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक लक्ष्मण प्रसाद पटेल के नेतृत्व में तमनार पुलिस द्वारा पेशेवर बाइक चोर भोले शंकर कैवर्त मोटरसाइकिल चोरी कर बिक्री करने के लिए अपने किराये मकान पर छिपाकर रखा था, जिसे रेड कर पकड़ा गया है । आरोपी उसके साथी के साथ पिछले 06 माह से तमनार-घरघोड़ा आसपास बाइक चोरी कर अपने किराये मकान पर छिपाकर रख रहा था जिससे 5 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई है । आरोपियों को चोरी के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

थाना तमनार का चार्ज लेने के बाद निरीक्षक एल.पी. पटेल द्वारा थाना क्षेत्र के निगरानी, माफी, बदमाशों व संदिग्धों को चेक कर थाने के समस्त स्टाफ अपने-अपने बीट में उनकी गतिविधियों पर निगाह रखने निर्देशित किया गया था । इसी क्रम में *आज दिनांक 08/08/2021 को मुखबीर से थाना प्रभारी को सूचना मिली कि बाइक चोरी मामले में जमानत पर रिहा भोले शंकर कैवर्त तमनार व घरघोड़ा क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें खपाने के लिए ग्राहक तलाश कर रहा है । चोरी की मोटरसाइकिल को टपरंगा के ईट भट्टा के पास किराए के मकान में छुपा रखा है । थाना प्रभारी तमनार के हमराह सहायक उपनिरीक्षक दुर्गाचरण साहू, प्रधान आरक्षक उमाशंकर धृतांत, आरक्षक अरविंद पटनायक द्वारा संदेही के टपरंगा के ईट भट्टा के पास मकान में दबिश दिया गया, जहां संदेही भोले शंकर कैवर्त मिला । पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने *साथी खेमराज यादव निवासी टपरंगा के साथ मिलकर विगत 6 माह से लगातार तमनार, घरघोड़ा क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी कर छिपा रखना बताया । आरोपी भोले शंकर कैवर्त के कब्जे से दो नई होंडा साईन मोटरसाइकिल एक सीडी डिलक्स मोटर सायकल तथा आरोपी खेमराज से दो हीरो पैशन बाइक बरामद किया गया है । आरोपियों से जप्त मोटरसाइकिल की कीमत लगभग ₹4,000,00 है । आरोपी भोले शंकर कैवर्त पिता जीवन प्रकाश कैवर्त उम्र 29 साल निवासी डबरा जिला जांजगीर चांपा हाल मुकाम टपरंगा थाना दमदार एवं आरोपी खेमराज यादव पिता चमार सिंह यादव उम्र 23 वर्ष निवासी टपरंगा थाना तमनार के विरुद्ध धारा 41(1+4)सीआरपीसी/379, 34 ताहि की कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है । ज्ञात हो कि आरोपी भोले शंकर कैवर्त को पूर्व में 21 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई थी जिसे बाइक चोरी के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया था । आरोपी द्वारा चक्रधरनगर, घरघोड़ा, पूंजीपथरा, लैलूंगा क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी किया गया था ।

आरोपियों से जप्त पांच मोटरसाइकिलें-
1- होंडा CB साईन काला
2- होंडा साईन काला CG 13 M-9071
3- हिरो होंडा CD Dulux OR 28B -2374
4- हिरो होंडा पैशन काला बिना नम्बर
5- हिरो होंडा पैशन काला बिना नम्बर
आरोपी भोलेशंकर कैवर्त एवं खेमराज यादव की गिरफ्तारी एवं मशरूका की बरामदगी में थाना प्रभारी एलपी पटेल, सहायक उपनिरीक्षक दुर्गाचरण साहू, प्रधान आरक्षक उमाशंकर धृतांत एवं आरक्षक अरविंद पटनायक की अहम भूमिका रही है ।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!