रायगढ़

बीएलओ अजय वर्गीस को उत्कृष्ट निर्वाचन सेवा के लिए मिला सम्मान।

घरघोड़ा- रायगढ़ /गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर घरघोड़ा क्षेत्र के बीएलओ अजय वर्गीस को निर्वाचन कार्य में उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके द्वारा निर्वाचक सूची से संबंधित कार्यों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं जिम्मेदारीपूर्ण ढंग से संपादित करने के लिए प्रदान किया गया।

उल्लेखनीय है कि 21 जनवरी को उनके बूथ पर बिलासपुर संभाग के संभागायुक्त श्री सुनील जैन का आकस्मिक आगमन हुआ था। इस दौरान उन्होंने बूथ का निरीक्षण कर मतदाता सूची, अभिलेख संधारण एवं निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त श्री जैन ने अजय वर्गीस द्वारा किए जा रहे कार्यों की खुलकर प्रशंसा की थी।

लगातार बेहतर कार्यप्रणाली, कर्तव्यनिष्ठा एवं निर्वाचन प्रक्रिया को मजबूत बनाने में दिए गए योगदान के चलते उन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ। उनके सम्मान से न केवल निर्वाचन अमले का मनोबल बढ़ा है, बल्कि अन्य कर्मचारियों को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रेरणा मिली है।


रिपोर्टर – सुनील जोल्हे

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!