रायगढ़

आचार संहिता के मद्देनज़र चुनाव आयोग और पुलिस प्रशासन चला रहें विशेष चेकिंग अभियान…

अति.पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम एवं थाना प्रभारी की SST टीम के साथ सुरजगढ़ पुल में की सघन जांच…

रायगढ़: आचार संहिता के चलते चुनाव आयोग सख्त हो गया है। चुनावी माहौल को नियंत्रित करने के लिए चुनाव आयोग ने कड़े कदम उठाए हैं। आचार संहिता के पहले हफ्ते में हुई बड़ी मात्रा में नकद जब्ती के बाद, चुनाव आयोग ने रायगढ़ में विशेष चेकिंग अभियान आरंभ किया है। इसके मद्देनज़र जिला निर्वाचन अधिकारी रायगढ़ ने इस अभियान के तहत, विभिन्न एजेंसियां जैसे कि एसएसटी ( SST) , एफएसटी ( FST ) आदि चुनावी क्षेत्रों में सक्रिय हैं। ताकि आचार संहिता का किसी भी रूप में उल्लंघन ना किया जा सके।  इसी तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक रायगढ़ दिव्यांग पटेल के निर्देश पर अति. पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम ने थाना प्रभारी पुसौर श्री आर के बंजारे के साथ अंतरजिला बॉर्डर सूरजगढ़ पुल के समीप रात्रि मे सघन जांच मे एसएसटी ( SST) टीम का विशेष सहयोग किया एवं सख्त जांच के आदेश दिए।

चुनावी धांधली को रोकने में मददगार साबित होगा अभियान – श्री मरकाम

श्री मरकाम ने बताया कि चुनाव आयोग के प्रति नागरिकों की उम्मीद है कि यह अभियान चुनावी धांधली को रोकने में मददगार साबित होगा और चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्षता से संचालित करेगा। अतः सभी नागरिक एसएसटी ( SST) , एफएसटी ( FST ) टीम का इस जांच अभियां मे सहयोग प्रदान करें।

सघन अभियान के दौरान अति. पुलिस अधीक्षक जे साथ पुसौर थाना प्रभारी श्री बंजारे, विशेष कार्यपालिक मजिस्ट्रेट वी एन बैरागी, आरक्षक एस.मालाकार एवं विडिओ ग्राफ़र उपस्थित रहे।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!