रायगढ़

बिलासपुर संभाग ने रचा राज्य स्तरीय शालेय कराटे प्रतियोगिता में इतिहास…रायगढ़ जिले ने भी खोला गोल्ड मैडल का खाता।

रायगढ़:-21वी राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता बिलासपुर दिनांक 3- 10 -2021 से 6-10 -2021तक बालक/बालिकाओं का कराटे प्रतियोगिता हुआ जिसमें बिलासपुर संभाग के लिए रायगढ़ जिले से बच्चो ने न केवल रायगढ़ के लिए अपितु समस्त संभाग के लिए जीत हासिल की जिसमें की 14 वर्ष ( -45) बालक गुलशन तिर्की ने स्वर्ण पदक जीता उसी तरह 17 वर्ष ( -48) बालिका नैंसी लकड़ा ने रजत पदक,14 वर्ष (-45 ) रिशिता खलखो कास्य पदक, 17 वर्ष(-65) बालक करुण यश कुजुर कास्य पदक, 14 वर्ष (-40) प्रियांशु मिंज रजत पदक,17 वर्ष बालिका कोमल महानंद ने कास्य पदक ले कर संभाग का नाम रोशन किया

बिलासपुर संभाग को कूल 19 गोल्ड 19 सिल्वर और 18 ब्रॉन्ज़ मैडल हासिल किया जो कि अब तक का शालेय प्रतियोगिता का सबसे ज्यादा मैडल का आंकड़ा है इस कार्यक्रम के पश्चात कराते एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के महासचिव अविनाश प्रसाद शेट्टी जी उपाध्यक्ष सुशील चंद्रा जी कोशा अध्यक्ष खेत्रो महानंद जी बिलासपुर जिला के विधायक शैलेश पांडे जी , बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी ,खेल अधिकारी
डीपी विप्र महाविधालय की प्रचार्या जी
तथा अन्य अतिथियो ने सभी बच्चों को आशीर्वाद दिया ।
इन खिलाड़ियों को बधाई देते हुए आशीर्वाद दिया रायगढ़ जिला शिक्षा अधिकारी आदित्य सर जी, बियो धरमजयगढ़ सिदार सर जी, पीटीआई टीचर कृष्णा पटेल जी, पांडे सर जी गुप्ता सर जी , कराते सिनिअर मास्टर संरक्षक श्याम गुप्ता जी कराते एसोसिएशन ऑफ रायगढ़ के अध्यक्ष श्री ऋतुराज सिंह ठाकुर जी , टेक्निकल डायरेक्टर अक्षय कुमार गुप्ता जी , उपाध्यक्ष विकास शर्मा जी सीनियर उपाध्यक्ष मास्टर टार्जन भारती जी ,कोशा अध्यक्ष कुसुम लाकड़ा जी ,सह सचिव सरोजनी अजय जी,मुख्य सदस्य पूनम खलखो जी, सदस्य राजश्री पटेल जी, तथा रायगढ़ जिला क्रीड़ा अधिकारी जी ,एवं टीम कोच अमित मण्डल , मैनेजर अक्षय गुप्ता गर्ल्स कोच इलीशिबा मेहर ने इन सभी ने बच्चों को शुभकामनाएं दी।।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!