रायगढ़

जिला रायगढ़ भाजपा कार्यालय में मिनीमाता की पुण्यतिथि मनाया गया

रायगढ़। छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता को आज भी दलितों, महिलाओं व मजदूरों के उत्थान के अलावा समाज सुधार की दिशा में किए गए कार्यों के लिए याद किया जाता है. उनकी जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मिनीमाता चौक में पुण्यतिथि मनाया गया।

असम के नुवागांव जिले के ग्राम जमुनामुख में सन् 1913 में जन्मीं मिनी माता का मूल नाम मीनाक्षी देवी था. महंत बुढ़ारी दास और देवमती बाई की संतान मीनाक्षी का विवाह सतनामी समाज के गुरु अगमदास से हुआ, जिनके साथ मिलकर उन्होंने सामाजिक सुधार में सक्रिय भूमिका निभाई. वर्ष 1952 पति के आकस्मिक मौत के बाद रिक्त संसदीय क्षेत्र सारंगढ़ के उपचुनाव में विजयी होकर छत्तीसगढ़ क्षेत्र की प्रथम महिला सांसद बनीं. वर्ष 1952 से 1972 तक लोकसभा में सारंगढ़, जांजगीर तथा महासमुंद क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया. 11 अगस्त 1972 को भोपाल से दिल्ली जाते हुए विमान दुर्घटना में मिनीमाता की मृत्यु हो गई. छत्तीसगढ़ शासन ने उनकी स्मृति में महिला उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिनी माता सम्मान वर्ष 2001 में किया है.

मानव सेवा को समर्पित जीवन
अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित जांजगीर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़कर लोकसभा पहुंची मिनीमाता ने परिवार के साथ समाज की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया. मानव सेवा के लिए जीवन समर्पित करते हुए जात-पात में बंधे समाज को उबारने के लिए संसद में अस्पृश्यता अधिनियम को पास कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसके अलावा मजदूरों को एकजुट करने की दिशा में भी अहम भूमिका निभाते हुए छत्तीसगढ़ मजदूर संघ का गठन कर उनके अधिकारों की सुरक्षा के साथ उन्नति का काम किया.

उनके कार्यो को नमन करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में मिनी माता के जीवन में उनके द्वारा किये गए कार्यो को याद करके पुण्यतिथि पर उदघोष करते हुए मनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशिष ताम्रकार ,अजामोर्चा जिलाध्यक्ष मोहन कुर्रे की गरिमामयी उपस्थिति में मिनीमाता चौक में मिनीमाता जी की पुण्यतिथि को मनाया गया।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!