रायगढ़

रायगढ़ जिले के बीएसपी जिलाध्यक्ष बनाये गए प्रवीण सिंह मल्होत्रा

रायगढ़:- दिनांक 04/07/2021 को बहुजन समाज पार्टी छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में “रायगढ़ एवं जशपुर” जिला का “संयुक्त ऑनलाइन गूगल मीटिंग” समय 3 बजे से 5 बजे तक विषय – संगठनात्मक ढांचा, सदस्यता अभियान तथा प्रदेश कार्यालय को नियमित आर्थिक सहयोग के संबंध में आयोजित किया गया था जिसमें मुख्य वक्ताओं के रूप में आयुष्मान दाऊराम रत्नाकर जी (प्रदेश प्रभारी बसपा छत्तीसगढ़) व आयुष्मान राधेश्याम सूर्यवंशी जी (प्रदेश प्रभारी बसपा छत्तीसगढ़) मौजूद रहे जिन्होंने रायगढ़ जिला बॉडी का रिव्यू किया,समीक्षा किया ततपश्चात मीटिंग में उपस्थित बसपा पदाधिकारियों की आम सहमति लेकर जिले के बसपा कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जिनमें दो एक अनुसूचित जनजाति से तथा दूसरा पिछड़ा वर्ग से जिला जोन प्रभारी का मनोनयन किया गया। जिसमें हमारे रायगढ़ जिला के जिलाध्यक्ष बसपा माननीय इनोसेंट कुजूर साहब जी को जिलाध्यक्ष रायगढ़ से जिला जोन प्रभारी के पद पर बीएसपी संगठन द्वारा प्रमोट किया गया साथ ही बसपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता जिला महासचिव एडवोकेट रमेश राउतराय जी को भी प्रमोट करते हुये जिला जोन प्रभारी रायगढ़ के पद पर संगठन ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी ततपश्चात बीएसपी छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारियों ने रायगढ़ जिले के मीटिंग में उपस्थित तमाम सीनियर-जूनियर कार्यकर्ताओं, विधानसभाओ के पदाधिकारियों आदि के द्वारा अनुशंसित सुझाये गये नामों में सारंगढ़ विधानसभा के युवा बसपा कार्यकर्ता माननीय प्रवीण मल्होत्रा जी को सर्वसम्मति से रायगढ़ जिले के नये बसपा जिलाध्यक्ष के रूप में संगठन ने जिम्मेदारी प्रदान किये तथा आगामी नीतियों को निर्वहन करने हेतु निर्देशित किये जिसे मल्होत्रा जी ने भी बीएसपी प्रदेश इकाई, जिला इकाई व ब्लॉक इकाइयों के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए सहज ही बसपा संगठन के निर्णय व आदेश को स्वीकार किया तथा देश के तीसरी सबसे बड़ी राष्ट्रीय राजनैतिक पार्टी बहुजन समाज पार्टी के रीति-नीति पर निष्ठा रखते हुए ऊर्जा के साथ काम करने का भरोसा दिलाया।। अंत मे बहुजन आंदोलन के प्रणेता मान्यवर कांशीराम साहब, बहनजी के साथ कंधे से कंधे मिलाकर आजीवन संघर्षरत आयुष्मान दाऊराम रत्नाकर जी पूर्व विधायक पामगढ़ व वर्तमान में प्रदेश प्रभारी बसपा छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार बसपा के दूसरे प्रदेश प्रभारी आयुष्मान राधेश्याम सूर्यवंशी जी ने बीएसपी पार्टी की हमारी सर्वोच्च नेता लोकतंत्र की महानायिका व पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री यूपी एड० बहन कु० मायावती जी के नये आदेश की बहुजन समाज पार्टी में युवाओं तथा महिलाओं की 50 प्रतिशत भूमिका सुनिश्चित करने साथ ही सर्वसमाज के लोगों को पार्टी में प्रतिनिधित्व सौंपने की बात बताते हुए सभी नवनियुक्त जिला जोन प्रभारी, जिला अध्यक्ष रायगढ़ के पदाधिकारियों को बधाई देते हुये आगामी पार्टी गतिविधियों में बढ़चढ़कर शामिल होने सक्रियता से पार्टी में निष्ठावान बनकर कार्य करने का आग्रह किया।। नए जिला अध्यक्ष बसपा प्रवीण मल्होत्रा जी को दूरभाष पर क्षेत्र के कई सम्मानित साथियों, बसपा पदाधिकारियों व पार्टी समर्थकों ने अपनी मंगलकामना व बधाई संदेश दिये जिसके लिए जिलाध्यक्ष जी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए मैत्रीपूर्ण जय भीम जय कांशीराम जय संविधान कहकर अभिवादन किया।।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!