रायगढ़

12 जुलाई को रायगढ़ में वैष्णव समाज का  चुनाव की तैयारियां जोरों पर…

राष्ट्रीय महासचिव श्री लखन दास की मौजूदगी में जिला और मंडलों की नियुक्ति …

रायगढ़। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा द्वारा आगामी 12 जुलाई को रायगढ़ जिला एवं ब्लॉक स्तरीय चुनाव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस सांगठनिक चुनाव और सामाजिक महासंगम को लेकर समाज के भीतर तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं।

केवड़ाबाड़ी मंगल भवन में जुटेगा समाज-

यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम रायगढ़ के केवड़ाबाड़ी स्थित मंगल भवन में संपन्न होगा, जहाँ पूरे जिले से वैष्णव समाज के प्रबुद्ध जन, युवा और महिला शक्ति भारी संख्या में एकत्रित होंगे।
राष्ट्रीय और प्रांतीय नेतृत्व की गरिमामयी उपस्थिति
इस चुनावी और सामाजिक कार्यक्रम को दिशा देने के लिए राष्ट्रीय और प्रांतीय पदाधिकारी विशेष रूप से शिरकत कर रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव श्री लखन दास वैष्णव सहित कई प्रांतीय पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे, जिनकी देखरेख में चुनाव की लोकतांत्रिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

सामाजिक समस्याओं और निराकरण पर होगी खुली चर्चा-

चुनाव के साथ-साथ यह आयोजन समाज के वर्तमान और भविष्य पर मंथन का एक बड़ा मंच बनेगा। बैठक में समाज के भीतर व्याप्त विभिन्न सामाजिक समस्याओं, कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा, रोजगार और समाज के सर्वांगीण विकास व उसके निराकरण पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

रायगढ़ वैष्णव समाज को मिलेगा जिलाध्यक्ष-

इस चुनाव के माध्यम से छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा रायगढ़ इकाई को नया नेतृत्व मिलने जा रहा है। रायगढ़ जिला को अपना नया जिला अध्यक्ष मिलेगा।

इसके साथ ही रायगढ़, पुसौर, खरसिया, तमनार, लैलूंगा, घरघोड़ा और धरमजयगढ़ ब्लॉकों को भी अपने नए मंडल अध्यक्ष मिलेंगे।

युवाओं और महिला शक्तियों को मिल सकता है बड़ा मौका-

वैष्णव महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के अनुसार, इस बार के सांगठनिक चुनाव में युवाओं के जोश और महिला शक्तियों की भागीदारी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। समाज को गतिशील और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ाने के लिए नई कार्यकारिणी में युवाओं और महिलाओं को बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।

रायगढ़ जिले के समस्त वैष्णव बंधुओं, माताओं, बहनों और युवा साथियों से अपील की जाती है कि 12 जुलाई को केवड़ाबाड़ी मंगल भवन पहुंचकर इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनें और अपने समाज को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण! कारगिल विजय दिवस पोस्टर मेकिंग व ड्रॉइंग प्रतियोगिता: टि्वंकल चौहान ने लहराया परचम, जीता प्रथम पुरस्...