रायगढ़

गोड़म-फर्सवानी-बन्धापाली के रास्ते हो रहा बिना रॉयल्टी गिट्टी और रेत का परिवहन…प्रशासन को खबर नही या जानबूझकर बन रहे अनजान..?

सारंगढ़। इन दिनों गुडेली से बरगढ़ और सरायपाली क्षेत्र के लिए दर्जनों बिना रायल्टी वाले गिट्टी गाड़िया फर्राटे भर रहे है जिससे अधिकारी बेखबर है ।रोजाना बगैर रायल्टी के गुडेली के क्रेशरों से सैकड़ो टन डोलोमाइट का अवैध परिवहन किया जा रहा है ।
बताना लाजमी है कि गुडेली के क्रेशर प्लांटो से परिवहन कर्ता हाइवा वाहनों में गिट्टी लोड कर गोड़म नवरंगपुर फर्सवानी के रास्ते बँधापाली होते हुए बरमकेला होकर बरगढ़ की ओर जा रही है वही बँधापाली से सरायपाली की ओर जाने वाली वाहनों को भी आसानी से देखा जा सकता है जिसमे बिना रायल्टी के गिट्टी का परिवहन बेख़ौफ़ किया जा रहा है।

शाम ढलते ही सक्रिय हो जाते है परिवहन कर्ता…

अधिकारियों के आंख में धूल झोंकने की नियत से खनिज संपदा के लुटेरे अपनी सभी डोलोमाइट (गिट्टी) से भरी वाहनों को शाम ढलते ही रवाना कर देते है जिसे रात के अंधेरे में बॉडर पार कराया जाता है वही बँधापाली के निवासियों की माने तो इस मार्ग से रोजाना गिट्टी से भरे हाइवा वाहने बरमकेला और सरायपाली की ओर जाते देखे जाते है ।

सूत्र-मिली जानकारी के अनुसार रेत(विक्की आहूजा) माफिया सरिया निवासी है जो कि जसरा,धुता,छर्रा से अवैध रूप से रेती को डंफर से सप्लाई करता है और सरिया में ही बैठ रेती निकालने का काम अपने कंट्रोल में रखा है।

क्या कहते है एसडीएम..

इस संबंध में एसडीएम नन्दकुमार चौबे का कहना है कि खनिज के अवैध परिवहन को रोकने के लिए कड़े रुख अपनाए जाएंगे । गोड़म से बँधापाली तक कड़ी निगरानी रखी जायेगी ।जिससे बगैर रॉयल्टी गिट्टी परिवहन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई किया जाएगा।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!