रायगढ़

कलेक्टर श्री भीम सिंह ने क्यों तत्काल जागृति के घर पर भिजवाया नया मोबाइल…पढ़िए पूरी खबर…

रायगढ़, पुसौर विकासखण्ड के काशीचुआं गांव की रहने वाली कक्षा 11 वीं की छात्रा जागृति चौहान ने कलेक्टर श्री भीम सिंह को पत्र लिखकर बताया कि मोबाइल नहीं होने से ऑनलाईन पढ़ाई में दिक्कत जा रही है। उसने पत्र में लिखा कि वह जीव विज्ञान संकाय से पढ़ाई कर रही है। कोरोना संकट के चलते स्कूलों के बंद हो जाने के बाद संचालित ऑनलाईन कक्षाओं में मोबाइल के अभाव में नहीं जुड़ सकी। उसने लिखा कि 6 वीं कक्षा में पढऩे वाली छोटी बहन की पढ़ाई भी प्रभावित हुई है। वर्तमान में पारिवारिक समस्या के चलते मैं अपनी मां और बहन के साथ अपने पिता से अलग मामा के यहां रह रही हूं। मामा के द्वारा हमारा भरण-पोषण किया जा रहा है। किन्तु कमजोर आर्थिक स्थिति के चलते मोबाइल लेने में हम असमर्थ है। जागृति ने कलेक्टर से आग्रह किया कि पढ़ाई जारी रखने के लिये उसे मोबाइल प्रदान किया जाये।

कलेक्टर श्री सिंह ने पत्र के प्राप्त होते ही तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुये जागृति के घर मोबाइल भिजवाया। कलेक्टर श्री सिंह के निर्देश पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पुसौर ने जागृति के घर पहुंचकर उसे नया मोबाइल फोन प्रदान किया। मोबाइल प्राप्त होते ही जागृति तथा उसकी बहन का चेहरा खुशी से खिल उठा तथा उसने कलेक्टर श्री सिंह के इस त्वरित एवं संवेदनशील पहल के प्रति अपना आभार जताया।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!