सारंगढ

कांग्रेस सरकार के वादाखिलाफी के विरुद्ध भाजपा का धरना प्रदर्शन कार्यक्रम संपन्न हुआ

सारंगढ़:-किसानों के लिए सड़क से संसद तक की लडाई लड़ेगी भाजपा – केराबाई मनहर पूर्व विधायक
सारंगढ़l भारतीय जनता पार्टी विधानसभा सारंगढ द्वारा दिनांक 13 -01- 2021 दिन बुधवार को प्रातः 11:00 बजे से 04:00 बजे तक सारंगढ़ नगर के रानी वीरांगना लक्ष्मीबाई कांप्लेक्स में भाजपा के सातों मंडल के कार्यकर्ता पदाधिकारी बड़ी संख्या में एकत्र होकर विशाल धरना प्रदर्शन किया। मुख्य वक्ता के रूप में जगन्नाथ पाणिग्रही, गुरूपाल भल्ला व केराबाई मनहर, पुनीत राम चौहान, नजमा खान, रामकृष्ण नायक, अजय नायक, देवेंद्र रात्रे, हरि नाथ खूंटे, कमल श्रीवास, लखन लाल पटेल सभी ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए चुनाव समय गंगा जल की कसम खाकर वादा न निभाने वाले छत्तीसगढ़ सरकार के किसानों एवं छत्तीसगढ़ के जनता के प्रति वादा खिलाफी, बरदाना की कमी, बेरोजगारी, बेरोजगारी भत्ता, महिला समूह का ऋण माफी, शराबबंदी इत्यादि महत्वपूर्ण विषयों पर बरसते हुए छत्तीसगढ़ के जनता को बड़े-बड़े वादे कर ठग कर चुनाव जीतने का उद्बोधन दिया और नारेबाजी किया।

वरिष्ठ नेता जगन्नाथ पाणीग्राही ने भूपेश सरकार के विफलताओं को गिनाया। उसके पश्चात पूर्व विधायक केराबाई मनहर ने कहा कि किसानों को बेवजह परेशान करना बंद करे प्रदेश सरकार, आज प्रदेश की जनता इस निकम्मी सरकार से त्रस्त हो गई है। विशाल धरना प्रदर्शन को मुख्य वक्ता गुरुपाल सिंह भल्ला ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार यथाशीघ्र दो लाख हे जमीन के पंजीयन करे और किसानों का धान 2500 रुपए में खरीदी करे साथ ही धान खरीदी के समय को भी आगे बढ़ाए। धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा युवा नेता हरि नाथ खूंटे ने कहा कि जब जब प्रदेश मै कांग्रेस सरकार आई है तब तब प्रदेश कि जनता परेशान हुई है, अजित जोगी के 3 साल के कार्यकाल में भी प्रदेश मै भय,भूख और भ्रष्टाचार व्याप्त रहा वहीं वर्तमान सरकार के 2 वर्ष में ही किसान, बेरोजगार, युवा, कर्मचारी सभी तबका परेशान है।

उद्बोधन उपरांत रानी लक्ष्मीबाई से रैली निकालते हुए भारत माता चौक, आजाद चौक, नंदा चौक होते हुए तहसील ऑफिस में महामहिम राज्यपाल के नाम से ज्ञापन सौंपते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया । उक्त कार्यक्रम में गुरुपाल भल्ला प्रदेश कार्य सदस्य, जगन्नाथ पाणीग्राही प्रदेश कार्य सदस्य, केराबाई मनहर पूर्व विधायक, दीनानाथ खूंटे प्रदेश कोषध्यक्ष, अजेश अग्रवाल, अमित अग्रवाल नगर पालिका अध्यक्ष, पवन शर्मा आईटी सेल, हेम सागर नायक, मीरा जोल्हे जिला मंत्री, अजय नायक, अमित तिवारी अध्यक्ष, भूषण चंद्रा अध्यक्ष, देवेन्द्र रत्रे अध्यक्ष, रविन्द्र नायक अध्यक्ष, चिंता साहू अध्यक्ष, भूत नाथ पटेल अध्यक्ष, मनोहर अध्यक्ष, परिमल चंद्रा पूर्व अध्यक्ष, हरि नाथ खूंटे जिला कार्य सदस्य, टार्जन महेश उपाध्यक्ष, देव कुमारी लहरे,मनोज लहरे, नदनी वर्मा, तरुण अग्रवाल, मनीष नायक, मोहन नायक, मयूरेश केसरवानी, भीम केसरवानी, वींशु शर्मा, सूरज गुप्ता, शिवम् चंद्रा, संतोष चौहान, सुख राम अनंत, कमल श्रीवास, रामकृष्ण नायक, जय बानी, गौतम सिंह ठाकुर, सोनू छाबड़ा, नजमा खान, भुनेश्वर चंद्रा, श्रीमती वंदना मनोज लहरे, श्रीमती लकेश्वरी चंद्रा, पुनीत राम चौहान, सहित भारतीय जनता पार्टी के मंडल -सारंगढ, बरमकेला, लेन्धरा, सालर, भेड़वान गुडेली,केडार, एवं कोसीर सातों मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा इत्यादि मोर्चा के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!