सारंगढ

जीवित किसान को मृत बता कर पंजीयन को किया निरस्त।

किसान धान बिक्री में हो रही समस्या को लेकर कलेक्टर से लगाई गुहार

सारंगढ़ – ग्राम सालर निवासी गोपीराम सिदार पिता समारू सिदार का खेत ग्राम घोराघाटी में 0.6150 हेक्टेयर धान का रकबा में है जिसमे हर साल धान की बिक्री कनकबीरा समिति में करते आ रहा है परंतु इस वर्ष धान बेचने के लिए सोसायटी गया तो पता चला कि उनका पंजीयन निरस्त हो गया है व कारण पता किया तो संबंधित किसान की मौत हो जाने के कारण बताया गया जिससे किसान भी अचंभित है शासन प्रशासन के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण गरीब किसान आज अपनी साल भर की कमाई को औने पौने दाम पर बिचौलिए को बेचने को मजबूर है अपनी समस्या को लेकर कृषक गोपीराम सिदार ने रायगढ़ कलेक्टर, सारंगढ़ एस. डी.एम. को शिकायत करते हुए बताया कि सेवा सहकारी समिति कनकबीरा में 0. 615 हेक्टेयर का पंजीयन हुआ है

परंतु सम्बन्थित कर्मचारी के द्वारा जानबूझकर अवैधानिक कृत्य करते हुए वर्तमान खरीफ वर्ष 2020-21 में उक्त पंजीयन को फौत का कारण बता कर निरस्त किया गया जबकि मैं जीवित हु कृषक गोपी राम सिदार ने दोषी कर्मचारी के ऊपर दंडात्मक कार्यवाही कर निरस्त पंजीयन को पुनर्स्थापित कर धान विक्री की अनुमति की मांग की है

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!