सारंगढ

पुलिश के भेष में गुंडागर्दी, सारंगढ़ थाना में पदस्थ आरक्षक ने जम कर किया गाली गलौच ,देखिए वीडियो।।

सारंगढ़ के श्री ओम होटल में रविवार को सारंगढ़ थाना प्रभारी आशीष वासनिक की विदाई पार्टी के मौके पर देर रात तक डीजे धुन पर नाच गाना किया जा रहा था!

पार्टी में छलकाया गया जाम

इस बीच एक स्थानीय युवक कार्यक्रम को अपने घर की छत से फेसबुक में लाइव दिखा रहा था! इसकी जानकारी पार्टी में शामिल लोगों को हुई तो मना किया इसी दौरान सारंगढ़ थाना में पदस्थ एक आरक्षक ने गाली गलौच भी किया जो लाइव प्रसारण में स्पष्ट सुनाई दे रहा है युवक को नीचे उतरने को बोला जा रहा था वहीं उपस्थित लोगों में से किसी ने पत्थर भी मारे।पुलिस कार्यक्रम बताकर कोरोना महामारी के रोकथाम एवं बचाव हेतु केंद्र एवं राज्य शासन के निर्देशों की अनदेखी कर मदहोश होकर नाच गा रहे

aफूहड़ गाने में जम कर किया गया डांस ,पुलिशकर्मी

इन जिम्मेदार लोगों को फेसबुक लाइव होने पर नियम उल्लघंन का डर सता रहा था! या फिर इन पुलिसकर्मियों को नागवार गुजरा जो राजा गुप्ता पर पुलिसिया धौस दिखाते हुए माँ बहन की गाली गलौच कर पत्थर बाजी किये!उस दौरान राजा गुप्ता के घर में उनका पूरा परिवार था! सभी पुलिस कर्मियों द्वारा दी जा रही गाली गलौज व धमकी से सहमे हुए थे, बार बार राजा गुप्ता को घर के छत से निचे आने की धमकी दी जा रही थी, उसके मोबाईल को छिनने तोड़ने की धमकी दी जा रही थी! वही आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकलकर बालकनी से झांककर पूरे वाक्या को देखते रहे कई ने गाली गुफ्तार का विरोध किया! लेकिन पार्टी में मदहोश हो चुके आरक्षक लवकुमार साय ने राजा गुप्ता को पुलिस वालों की पार्टी है कहते हुए अभद्र गाली देता रहा।

वीडियो में गाली देता रहा आरक्षक

जिससे जनमानस में पुलिसकर्मियों के इस प्रकार की कृत्य की निंदा की जा रही है। अगर यही पार्टी किसी आम आदमी की होती तो यही पुलिसकर्मी उन्हें समझाने पहुँच जाते और नही समझने पर जेल की हवा खिला देने की धमकी भी दे डालते पर यह पार्टी तो थाना प्रभारी की थी और मजाल हैं नियम कानून की जो इनके पास से गुजर जाये! फिलहाल थाना प्रभारी के विदाई पार्टी का वीडियो शोसल मिडिया में जमकर वायरल हो रहा हैं! अब देखना ये लाजमी होगा की नशे में धुत होकर गाली गलौज व पत्थर फेंकने वाले पुलिसकर्मियों पर अनुशासन प्रिय रायगढ़ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह इस पर क्या कार्यवाही करते हैं यह आने वाला समय ही बतायेगा।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!