सारंगढ

भूपेश बघेल की सरकार में, गलती करें बिजली विभाग एवं ठेकेदार लेकिन सजा भुगते मध्यमवर्गीय उपभोक्ता ।

पूरे शहर में मीटर रीडिंग 15 दिन लेट जिससे उपभोक्ताओं को मिलने वाली छूट में हुआ भारी नुकसान।

(गोविन्द शर्मा की रिपोर्ट)

बिलासपुर:-करे कोई भरे कोई वाली कहावत आज बिजली विभाग याने cspdcl और मध्यमवर्गीय उपभोक्ताओं के बीच साबित होती।
बिलासपुर शहर में दिखाई दे रहा है बिजली विभाग या आप कहे मीटर रीडिंग ठेकेदार द्वारा पिछले माह अगस्त की रीडिंग जो प्रतिमाह 1 तारीख से लेकर 5 तारीख तक हमेशा ली जाती रही है लेकिन इस सितम्बर माह में उसे 15 दिन लेट लेकर उपभोक्ताओं को मिलने वाली छूट से वंचित कर दिया गया जिसकी भरपाई अब उपभोक्ता करेगा ।

कांग्रेस के भुपेश बघेल जब सरकार में आये तो उन्होंने बिजली में यूनिट के हिसाब से निचले एवं मध्यमवर्गीय परिवारों को खपत के हिसाब से छूट दी जिसका पूरे प्रदेश की जनता ने स्वागत किया और जिसका फायदा पूरे प्रदेश की जनता को मिल भी रहा है लेकिन जैसे जैसे सरकार अपनी अंतिम पड़ाव में पहुँच रही है मतलब ढाई साल पूरा हो गया तो सरकार को बदनाम करने या सरकार के ही द्वारा मध्यवर्गीय परिवारों के जेब मे डाका डालने का प्रयास शुरू भी हो गया है जिसका उदाहरण आपको बिजली रीडिंग से ही ले लो जिस मध्यमवर्गीय को छूट दिया उसी के मीटर की रीडिंग लेट लेने से उसके बजट में भार पड़ गया और उसकी कीमत उसे ही चुकानी पड़ रही है और पैसा सरकार की जेब मे जा रहा है इसी को देखते हुए लग रहा है कि अब भुपेश सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और उसमे अधिकारी और ठेकेदार इस प्रकार से जनता को बेवकूफ बनाकर सरकार का ही नुकसान कर रहे है जिसका आने वाले चुनावों में असर दिखेगा ही नही इसका खामियाजा कांग्रेस को भी उठाना पड़ सकता है ।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!