सारंगढ

सिरको बांध में संस्कार साहित्य मंच का नववर्ष स्नेह मिलन सह काव्य गोष्ठी

गत दिनांक 2 जनवरी दिन शनिवार को सिरको के पावन भूमि पर बांध के किनारे प्रकृति की गोद में संस्कार साहित्य मंच छत्तीसगढ़ का नववर्ष स्नेह मिलन सह काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में भोजन के पश्चात श्रीमती कल्पना चौहान के अतिथ्य में एवं प्रियमंजरी कुमार की उपस्थिति में काव्य पाठ का प्रारंभ किया गया। काव्यपाठ की शुरुआत श्री परशुराम चौहान एवं श्रीमती सुकमोती चौहान रूचि जी के मधुर आवाज में सरस्वती वंदना से की, तत् पश्चात श्री गणपत देवदास के संचालन में काव्यपाठ की प्रथम आहुति श्री शंकर सिंह सिदार रत्नेश ने नव वर्ष की बधाई गीत की प्रस्तुति के साथ की, उसके पश्चात श्री सुन्दर लाल डडसेना मधुर ने शानदार शायरी प्रस्तुत की। अगले क्रम में श्रीमती गीता सागर ने अपने सुंदर काव्य पाठ से समा बांधी। फिर श्री विनोद कुमार जोगी ने कुंवारों की दुखड़ा सुनाते हुए उनके कुंवारे होने का कारण बताते हुए सुन्दर व्यंग्य रचना प्रस्तुत की। अगले क्रम में श्री गोकुलानंद चौहान ने अपने हास्य से दर्शकों को लोट-पोट कर दिया। तत् पश्चात श्री ललित भार ने सुन्दर काव्य पाठ किया फिर श्रीमती कल्पना ने बहुत ही मधुरिम गीत प्रस्तुत की। अगले क्रम में श्री चंदर सिदार जी के श्रृंगार के गीत एवं सुश्री अनुषा सोना के गीत सुन दर्शक झूम उठे। तत् पश्चात श्री मानक दास मानिकपुरी ने हंसी के पटाखों से सभी का दिल जीत लिया। अगले क्रम में श्री प्रेमचंद साव ने कलियुग पर सुन्दर छत्तीसगढ़ी गीत प्रस्तुत की। फिर ग़ज़लकार श्री परशुराम चौहान ने मेंहदी के मधुर ग़ज़ल प्रस्तुत किया। अगले क्रम में श्रीमती सुकमोती चौहान रूचि ने सवैया छंद की चंद पंक्तियां प्रस्तुत की और फिर श्री धनीराम नंद मस्ताना के मोबाइल वाले गीत ने सभी दर्शकों में जादू सा कर दिया एवं अंतिम कड़ी में श्री डिजेन्द्र कुर्रे कोहिनूर ने श्रृंगार रस से सराबोर मुक्तक प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार व्यक्त करते हुए मंच के अध्यक्ष श्री धनीराम नंद मस्ताना ने आगे भी इसी तरह के कार्यक्रम के आयोजन की कामना के साथ कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!