सारंगढ

75 वर्ष के बुजुर्ग ने बैठा कलेक्टर परिसर के बाहर आमरण अनसन पर।

रोते बिलकते आमरण अनशन पर बैठे बुजुर्ग दंपति।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ –  2018 से बुजुर्ग परिवार मुवाबजा पाने दर दर भटक रहा,, तहसीलदार, एसडीएम, कलेक्टर से लेकर वित्त मंत्री तक लगा चूके गुहार लेकिन सुध किसी ने नही ली और अब चिलचिलाती धूप में अपनी लकवा से ग्रसित बूढ़ी पत्नि और पोते को लेकर बैठा आमरण अनशन पर, दरसल मामला 2018 का बताया जा रहा ग्राम संडा निवासी शौकी लाल सिदार की जमीन PWD विभाग ने सड़क चौड़ीकरण में 18 डिस्मिल जमीन चली गईं और सड़क बना दिया गया जिसकी मुवाबजा पाने के लिए लागातार 2018 से प्रसरत है कई बार अधिकारियों की दफ्तरों की चक्कर काट कर थक चुका बुजुर्ग अब मजबूत होकर कह रहा मर जाऊंगा लेकिन अब नही उठूंगा साथ में गांधी जी की तसवीर और भागवत गीता रखकर कलेक्टर दफ्तर आने वाली सड़क पर आमरण अनशन और भूख हड़ताल पर बैठे है।

रोते हुऐ कहा की मेरा उम्र 75 साल है मेरी पत्नि की उम्र 65 साल मजबुर हु क्या करू बुजुर्ग पत्नि को घर में छोड़ नही सकता क्योंकि हमारा कोई नही है पोता है जो अभि छोटा है पत्नि को लकवा मार गया है ठीक से हाथ पैर नही चलते घर में छोड़ा कोई देख रेख़ करने वाला नही इसलिए दोनों आकार बैठे है इतने साल साथ रहे और अब बैठे बैठे साथ ही मरेंगे रोते बिलखते शासन प्रशासन से गुहार लगा रहे अब देखना होगा सोई प्रशासन कब तक जागती है और बुजुर्ग दंपति को उनका हक कब तक मिलता है।

वही जब मीडिया की टीम ने कलेक्टर को अवगत कराया गया तो निकलते समय अनशन पर बैठे बुजुर्ग दंपति से मुलाकात कर उन्हे एक सप्ताह का आश्वासन दिया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!