महाकाल कंस्ट्रक्शन का निरस्त (Cancelled) GST नंबर पर ग्राम पंचायत में जारी हुआ लाखों का बिल!

सारंगढ़-बिलाईगढ़ । जिले की ग्राम पंचायत अमलडीहा (बिलाईगढ़) में सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य के नाम पर एक बड़े प्रशासनिक या वित्तीय फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। प्राप्त दस्तावेजों के अनुसार, महाकाल कंस्ट्रक्शन (MAHAKAL CONTRUCTION) नामक फर्म के बिल पर सार्वजनिक शौचालय निर्माण के लिए ₹1,40,000 (एक लाख चालीस हजार रुपये) की सामग्री का भुगतान या बिल जारी किया गया है, जिस पर ग्राम पंचायत अमलडीहा के सरपंच (बहादुर प्रसाद) की सील और हस्ताक्षर मौजूद हैं।
मामले की पड़ताल करने पर पता चला कि बिल पर दर्ज GSTIN (`22AUNPV2196F1ZB`) सरकारी GST पोर्टल पर रद्द (Cancelled suo-moto) दर्शा रहा है।
रद्द GST नंबर पर लेनदेन पर सवाल
सरकारी GST नियमों के अनुसार, जिस फर्म का GST रजिस्ट्रेशन स्वतः (suo-moto) रद्द कर दिया गया हो, वह व्यावसायिक लेनदेन या सरकारी कार्यों के नाम पर GST बिल जारी करने के लिए अधिकृत नहीं होती। इसके बावजूद ग्राम पंचायत स्तर पर ऐसे निरस्त GST रजिस्ट्रेशन वाले बिल के आधार पर सरकारी राशि का समायोजन/भुगतान किया जाना गंभीर अनियमितता और जांच का विषय है।
अब देखना यह है कि क्या संबधित विभाग महाकाल फर्म पर क्या कार्यवाही करता है, या फिर ऐसे ही महाकाल कंट्रक्शन को सरकारी धन को बंदर बांट करने देगा।





