सारंगढ

ग्राम पंचायत गोड़म में 15वें वित्त के राशि में धांधली के संबंध में जनपद CEO से हुआ शिकायत!

सारंगढ़ बिलाईगढ़ / सारंगढ़ जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत गोड़म में 15 वित्त योजना पर भारी अनियमितता बरती गई है। जिसके संबंध में मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद सारंगढ़ को शिकायत किया गया है कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक विशेष योजना 15 वें वित्त को भी माना जाता है छत्तीसगढ़ राज्य के ग्राम पंचायतों में 15 वें वित्त योजना को दो भागो में विभाजित किया गया है। एक टाईट फंड और दूसरा अन्टाईट फंड जिसपे स्वच्छता, नाली,पानी,बोर, पचरी साफ,सफाई सभी पर इस राशि को व्यय किया जाना रहता है। जिस राशि व्यय करने के लिए रजिस्ट्रेशन GST बिल धारक जिसके पास जीवित फर्म संचालित होना अति आवश्यक है। फर्म यानी के दुकान जहां छड़,सीमेंट,गिट्टी,रेत वगैरह उपलब्ध होना चाहिए। वहीँ ग्राम पंचायत गोड़म के सरपंच सचिव द्वारा ms प्रशांत सिंह वारे के नाम पर दर्जनों फर्जी बिल लगाया गया है, हमने अमुख जगह पर देखा तो वहाँ कोई फर्म या दुकान नहीं है,और न ही उनका सामग्री मूलक दुकान संचालित है और न ही कोई सामग्री पंचायत को दिया गया है। जिसके बाद भी पंचायत के मुख्या द्वारा इस तरह का फर्जी बिल लगाकर बेजा लाभ लिया जा रहा….? अब देखना यह रहेगा कि मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद सारंगढ़ द्वारा उक्त शिकायत पर क्या कार्यवाही किया जाता है?

KRISHNA MAHILANE

EDITOR IN CHIEF https://teekhi-mirchi.com CONTACT US- 6260567537

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BREAKING
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में निजी स्कूलों की मनमानी: बिलाईगढ़ के मंधाईभाठा स्थित 'विनायक अकादमी' के तुगलकी... सांसद निधि के ₹91.73 लाख की धोखाधड़ी, ठेकेदार ‘महावीर ट्रेडर्स’ के संचालक पर FIR दर्ज। छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा का रायपुर में ऐतिहासिक महासम्मेलन सम्पन्न.. पत्रकार जगन्नाथ बैरागी ने वृद्धाश्रम में मनाया जन्मदिन.. निर्माण कार्य पूर्ण, फिर भी भुगतान के लिए भटक रहीं ग्राम पंचायतें। नवरात्रि शक्ति, साहस और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक: राहुल भारद्वाज बिलाईगढ़ विधानसभा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक संपन्न, 2028 चुनाव में जीत का संकल्प राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता कार्यक्रम विशेष शिविर का आयोजन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का सारंगढ़ विधानसभा स्तरीय बैठक संपन्न,प्रदेश अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े रहे ... पुराने बिल,नई निकासी, तिलाईदादर में 15वें वित्त की राशि पुराने बिलों के सहारे आहरण!